,

“मेरे बिना ट्रंप चुनाव जीत ही नहीं सकते थे” – एलन मस्क ने क्यों जताया डोनाल्ड ट्रंप पर गुस्सा?

BY: Yoganand Shrivastva

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच तनाव अब सार्वजनिक हो चुका है। दोनों प्रभावशाली शख्सियतों के बीच हालिया बयानबाज़ी ने अमेरिकी राजनीति और बिजनेस वर्ल्ड दोनों में हलचल मचा दी है। जहां एक ओर ट्रंप ने मस्क पर तंज कसा, वहीं मस्क ने सीधे-सीधे दावा कर दिया कि उनके बिना ट्रंप की चुनावी जीत नामुमकिन थी।

ट्रंप का तंज: “एलन मस्क को हो गया है ‘ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम'”

गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मस्क अब भी व्हाइट हाउस की याद में जी रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अरबपति उद्यमी को ‘Trump Derangement Syndrome’ हो गया है — यानी वह उन्हें लेकर जुनूनी और असंतुलित हो गए हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया जब मस्क लगातार उनके एक विधेयक की आलोचना कर रहे थे।

एलन मस्क का पलटवार: “मेरे बिना ट्रंप हार जाते चुनाव”

एलन मस्क ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “अगर मैं न होता, तो ट्रंप 2024 का राष्ट्रपति चुनाव हार जाते। डेमोक्रेटिक पार्टी हाउस पर कब्ज़ा जमा लेती और सीनेट में रिपब्लिकन का संतुलन सिर्फ 51-49 पर सिमट जाता।” मस्क ने यह भी कहा कि ट्रंप अब कृतघ्न हो चुके हैं।

बिल विवाद की जड़ में EV नीति

ट्रंप और मस्क के बीच तकरार की शुरुआत एक आर्थिक विधेयक से हुई है, जिसे ट्रंप ने ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ कहा था। ट्रंप ने मस्क पर आरोप लगाया कि वे बिल की बारीकियों से भलीभांति वाकिफ थे लेकिन उन्हें तब परेशानी हुई जब EV (इलेक्ट्रिक वाहन) नीति को कमज़ोर किया गया।

इसके जवाब में मस्क ने ट्रंप के बयान को नकारते हुए कहा, “मुझे यह बिल कभी दिखाया ही नहीं गया। इसे इतनी तेज़ी से पास किया गया कि कांग्रेस के किसी सदस्य को भी इसे पढ़ने का समय नहीं मिला।”

पहले करीबी थे, अब विरोध में

कभी एलन मस्क ट्रंप के करीबी माने जाते थे और सलाहकार की भूमिका भी निभा रहे थे। सरकारी खर्चों में कटौती के लिए बनी एक विशेष समिति की ज़िम्मेदारी भी उन्हें दी गई थी। लेकिन अब उन्होंने न सिर्फ वह पद छोड़ा, बल्कि ट्रंप की नीतियों पर खुलकर आलोचना भी कर रहे हैं।

क्या यह दरार और गहरी होगी?

एक समय ट्रंप के समर्थक रहे मस्क अब उनके सबसे मुखर आलोचकों में से एक बन चुके हैं। दोनों की बयानबाज़ी यह संकेत दे रही है कि आने वाले चुनावों और नीतिगत फैसलों में यह मतभेद और भी उभर कर सामने आ सकते हैं।

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट