,

क्या राहुल गांधी होंगे देश के अगले पीएम? इस शख्स ने की बड़ी भविष्यवाणी, वीडियो वायरल

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी ने पिछले आम चुनाव से काफी शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद से ही कांग्रेस में एक नई उर्जा देखी जारी है। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस अब अपने पुराने दिनों में पहुंच गई है। इन चुनावों में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक ताकतवर नेता के तौर पर उभरे हैं उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। राहुल की राजनीति मौजूदा समय में देखे तो पहले से काफी अलग दिखाई पड़ती है। कभी वो आम जनता के बीच में होते हैं तो कभी सरकार के खिलाफ दिए गए स्पीच को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।

सियासत के जानकारों का मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने राहुल गांधी की छवि में सुधार लाया है। जिसकी वजह से लोगों को यह लगने लगा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। तमाम दावों के बीच मशहूर लेखक चेतन भगत का बयान भी खूब वायरल हो रहा है। एक टीवी शो के दौरान चेतन भगत ने कहा कि राहुल गांधी समझदारी से फैसला लेते हैं तो वह जल्द ही देश के प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं।

चेतन ने की राहुल गांधी की तारीफ

दरअसल, चेतन भगत एक निजी टीवो शो में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। जहां पर राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की छवि में सुधार आया है। इसके पीछे तीन कारण है पहला है उनका व्यक्तित्व जो की पूरी तरह से बदल गया है। मैं स्वीकार करता हूं कि मुझे उनसे बहुत कम उम्मीदें थी, क्योंकि वे सुसंगत नहीं थे। कार्यक्रम में राहुल को लेकर भगत आगे कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि यह नई फिटनेस व्यवस्था है या अच्छे सलाहकार। वह अब खुद के होने से नहीं डरते और अब प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर रहे है। राहुल गांधी धर्म जैसे कठिन मुद्दों को भी उठाते हैं और मौजूदा सरकार का सामना भी करते हैं।

चेतन भगत ने नीट पेपर लीक और अग्निवीर को लेकर कहा कि इस मामले को राहुल गांधी पूरे जोरशोर से उठा रहे हैं इसीलिए लोग किसी और के प्रति ग्रहणशील हो गए हैं। वरना लोग गांधी परिवार की बात सुनना भी नहीं चाहते थे। राहुल गांधी सही जगह पर है और सही समय राजनीति में बहुत मायने रखती है।

अयोग्य पप्पू से खटाखट नेता तक

राहुल गांधी का ‘मुक्ति की राह’ बनाने में बीजेपी ने उनकी मदद की है। काफी लोग उन्हें पप्पू घोषित कर चुके थे लोग उनको उस छवि से देखने लगे थे, लेकिन उन्होंने इस चीज से संघर्ष किया और बदलाव लेकर आए। राहुल गांधी अब अलग मूड में हैं और यह काम कर रहा है। वहीं चेतन भगत ने अंग्रेजी के एक प्रतिष्ठित अखबार में राहुल को लेकर आर्टिकल लिखा है जिसका शीर्षक दिया है अयोग्य पप्पू से खटाखट नेता तक।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…