उम्र महज 25,90 का दशक और एक फिल्म ने रातों-रात बना दिया सलमान और आमिर से बड़ा स्टार, लेकिन एक गलती ने बिगाड़ दिया सारा खेल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बॉलीवुड में कई एक्टर्स का राज रहा है। बढ़ते समय के साथ हिंदी सिनेमा पर कई अभिनेताओं का दबदबा रहा है। उन्हीं में से सलमान खान और आमिर खान भी रहे हैं। 90 के दशक में इन दोनों सुपरस्टार्स का जबरदस्त क्रेज रहा है। एक समय था जब बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर का भी बोलबला रहा। समय के साथ हिंदी सिनेमा पर अलग-अलग एक्टर्स ने राज किया है। लेकिन इन सबसे इतर एक ऐसा भी स्टार रहा जो  90 के दशक में आया और रातोंरात स्टार बन गया। हर कोई उसका दीवाना हो गया था। जिस तरह से बॉलीवुड के खान बॉक्स ऑफिस पर राज करते थे। इस 25 साल के एक्टर ने बैक टू बैक हिट फिल्में देकर सभी को पछाड़ दिया था। लेकिन ये सफलता महज कुछ ही वर्षों का रहा। हिट फिल्में देने के बावजूद एक्टर का डाउनफॉल शुरू हो गया था।

दरअसल, हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि राहुल रॉय हैं। राहुल ने आमिर खान और सलमान खान के दो साल बाद इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी डेब्यू फिल्म आशिकी जबरदस्त हिट रही। इस फिल्म के रिलीज होते ही हर जगह राहुल छा गए थे। राहुल इसके बाद से बॉलीवुड का बड़ा नाम बन गए थे। उसके बाद उन्होंने प्यार का साया, जुनून और गुमराह जैसी हिट फिल्में दी।

कब से शुरू हुआ डाउनफॉल 

राहुल ने तीन सालों में कुछ हिट फिल्में दीं तो कुछ फ्लॉप भी रही। लेकिन 1993 के बाद उनका डाउनफॉल शुरू हो गया था। अगले 7 सालों में राहुल सिर्फ 8 फिल्मों में ही नजर आए और ये सारी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं थीं। हिंदी फिल्मों में कुछ खास न करने पर राहुल ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला लिया। इसके बाद कुछ सालों के बाद राहुल की ओर से फिर से कमबैक की गई लेकिन हाथ में निराशा ही लगा। ब्रेक के बाद राहुल ने करीब 12 फिल्में कीं और वो भी फ्लॉप साबित हुईं। राहुल का करियर इस तरह चला कि उन्होंने 30 सालों में कम से कम 20 फिल्में फ्लॉप दीं। राहुल ने अपनी फिल्मी करियर को लेकर कहा था कि उनकी फिल्म च्वाइस काम नहीं आई। कई ऐसी फिल्मों को साइन कर लिया जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थी। जिसकी वजह से उनके काम की क्वालिटी पर असर पड़ा।

आर्थिक तंगी झेली

2020 तक राहुल बॉलीवुड में कमबैक करने की कोशिश करते रहे लेकिन ऐसा न हो सका। राहुल की बड़े पर्दे पर वापसी तो नहीं हुई लेकिन ऐसा लगता है कि एक्टर के लिए उनका किस्मत कुछ और ही सोच रखा था। इस दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया। जिसके बाद कई हफ्तों तक उनका इलाज चला। राहुल ने ठीक होने के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास इलाज करवाने के पैसे नहीं थे और तब सलमान खान ने मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया था। राहुल अब मुंबई में रह रहे हैं और बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक