गरियाबंद: नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसकर लूटे लाखों रुपये

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband: Masked robbers broke into a house and looted lakhs of rupees

रिपोर्ट: लोकेश्वर सिन्हा

लुटेरों ने परिवार को बनाया बंधक

गरियाबंद ज़िले के छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव में शनिवार रात एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 6 से 7 नकाबपोश लुटेरे सूर्यकांत अग्रवाल नामक व्यवसायी के घर में घुस आए और चाकू की नोक पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया।

लुटेरों ने परिवार के सदस्यों के मुंह पर टेप चिपकाकर और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने घर में रखे करीब 3 से 4 लाख रुपये नकद और लगभग 400 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए। लुटेरों ने सभी मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए ताकि परिवार किसी से संपर्क न कर सके।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने किसी तरह खुद को मुक्त कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची छुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। गांव के लोग इस प्रकार की लूट को पहली बार देख रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी के दावे भी किए जा रहे हैं।

यह वारदात यह दिखाती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, जो अब सीधे घर में घुसकर लूटपाट को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला