,

छत्तीसगढ़: नारायणपुर-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 26 से अधिक नक्सली ढेर

BY: Yoganand Shrivastva

छत्तीसगढ़, 21 मई 2025 – राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक और बड़ी सफलता हासिल की। नारायणपुर और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के जंगलों में चल रहे एक सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया। अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।

संयुक्त बलों का ऑपरेशन

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव इकाइयों ने मिलकर इलाके में अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों को ढेर कर दिया गया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पुष्टि

राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया, “हमारे जवानों ने 26 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में एक जवान घायल हुआ है जो अब खतरे से बाहर है, हालांकि एक सहयोगी ने शहादत दी है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।”

2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार बस्तर क्षेत्र को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कराने के मिशन पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार बनने के बाद से नक्सल उन्मूलन अभियान तेज़ हुआ है। नारायणपुर की मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। हमारा लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक बस्तर को पूरी तरह नक्सल मुक्त बना दिया जाए।”

गौरतलब है कि केंद्र सरकार भी नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के पक्ष में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने की समयसीमा तय कर चुके हैं।

चार महीनों में 175 नक्सली ढेर

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बस्तर संभाग में पिछले चार महीनों के भीतर 175 से अधिक कुख्यात नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों में मार गिराया है। बस्तर क्षेत्र में बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर और बस्तर जैसे सात जिले शामिल हैं, जो लंबे समय से नक्सल प्रभाव वाले माने जाते रहे हैं।

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट