BY: Yoganand Shrivastava
सरकार ने सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों के लिए खास प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। अब जो कोई भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाएगा, उसे 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह निर्णय हाल ही में कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।
इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में फंसे घायल लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाना और लोगों को ऐसे कामों के लिए प्रोत्साहित करना है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मध्य प्रदेश के इंदौर में मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, दतिया-सतना के नए एयरपोर्ट का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किया जाएगा। यह दोनों बड़े प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।





