,

ज्योति मल्होत्रा की इंस्टाग्राम रील से बड़ा खुलासा – पहलगाम दौरे और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल की जांच के बाद पाया है कि वह जनवरी 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम गई थी – ठीक उसी इलाके में जहां फरवरी में आतंकी हमला हुआ था।

इंस्टाग्राम पोस्ट्स से खुला राज

जांच अधिकारियों ने बताया कि ज्योति ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स में पहलगाम और श्रीनगर यात्रा की जानकारी साझा की थी। सूत्रों का कहना है कि यह दौरा हमले से महज एक महीना पहले हुआ था, जिससे इस यात्रा की संदिग्धता और बढ़ गई है।

पाकिस्तान से संपर्क – अफसर से मुलाकात और यात्रा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ज्योति का संपर्क पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत एक अधिकारी दानिश उर्फ अहसान-उर-रहीम से हुआ था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि 2023 में उसने दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में वीजा के लिए आवेदन किया था, जहां उसकी मुलाकात दानिश से हुई।

उसी दौरान दोनों के बीच संपर्क शुरू हुआ और ज्योति ने दानिश का फोन नंबर भी लिया। पुलिस का दावा है कि बाद में दानिश की मदद से ही वह पाकिस्तान भी गई, जहां उसे कुछ “डेलिगेशन एक्टिविटीज़” में शामिल किया गया।

अब तक कितने लोग पकड़े गए?

इस मामले में अभी तक हरियाणा और पंजाब से कुल 6 संदिग्ध पाकिस्तानी जासूसों को हिरासत में लिया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, इन सभी का एक नेटवर्क था जो सोशल मीडिया और निजी यात्राओं के बहाने से गोपनीय जानकारियाँ एकत्र कर पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…