सरकारी ऑफिस में अजीब आदेश: सभी कर्मचारी लाएं दो-दो मुट्ठी चावल, देवता को चढ़ाया जाएगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

चंपावत, उत्तराखंड – उत्तराखंड के चंपावत ज़िले में एक सरकारी कार्यालय द्वारा जारी किया गया अजीबोगरीब आदेश इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। लोहाघाट स्थित लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड कार्यालय में सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने घर से दो-दो मुट्ठी चावल लाकर देवता को अर्पित करें। इसका मकसद एक खोई हुई सरकारी दस्तावेज़ को वापस पाने की आशा से जुड़ा है।

सेवा पुस्तिका गायब, अधिकारी परेशान

यह पूरी घटना एक कर्मचारी की सेवा पुस्तिका खोने से शुरू हुई। जानकारी के अनुसार, अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सर्विस बुक कार्यालय की एक अलमारी से लापता हो गई है। काफी खोजबीन के बावजूद दस्तावेज़ नहीं मिला, जिससे संबंधित कर्मचारी और कार्यालय सहायक मानसिक तनाव में आ गए हैं।

इस स्थिति से निपटने के लिए कार्यालय के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने एक आध्यात्मिक समाधान निकाला — उन्होंने सभी कर्मचारियों को शनिवार को अपने-अपने घरों से दो-दो मुट्ठी चावल लाने के निर्देश दिए। इन चावलों को देवी-देवताओं को चढ़ाया जाएगा, ताकि गायब दस्तावेज़ किसी चमत्कार से वापस मिल जाए।

देवता को चढ़ावे से दस्तावेज़ मिलने की उम्मीद

जारी आदेश में कहा गया है कि मंदिर में सामूहिक रूप से चावल अर्पित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इससे ईश्वर की कृपा से समस्या का समाधान निकल सकता है। आदेश वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं — कुछ लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं, तो कुछ इसे हल्के-फुल्के मज़ाक में ले रहे हैं।

विभाग ने मांगा जवाब, हो सकती है कार्रवाई

इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजेश चंद्र ने अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी कार्यालयों में अक्सर दस्तावेज़ों के लापता होने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस तरह के आध्यात्मिक या धार्मिक उपाय शायद ही कभी सामने आते हैं। यह मामला जहां एक ओर सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, वहीं यह भी दर्शाता है कि कई बार समाधान की तलाश में लोग परंपरा और आस्था का सहारा लेने लगते हैं।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में