,

धमतरी पुलिस ने किया तीन बड़ी चोरियों का खुलासा

Dhamtari police revealed three big thefts

दो शातिर चोर और दो सुनार गिरफ्तार

रिपोर्ट: वैभव चौधरी | स्थान: धमतरी

धमतरी पुलिस ने जिले में हाल ही में हुई तीन बड़ी चोरी की वारदातों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले दो सुनारों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी और कीमती गहनों सहित कुल 58 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पहली वारदात 23 अप्रैल को ग्राम कुर्रा में हुई थी, जहां एक मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के गहनों सहित 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया था। दूसरी घटना 24 अप्रैल को दुगली थाना क्षेत्र के सिरकट्टा गांव में हुई, जिसमें चोरों ने कुल 1 लाख 45 हजार रुपये के गहने और नकद चोरी किए। तीसरी चोरी नगरी थाना अंतर्गत संबलपुर गांव के एक घर में हुई थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई और साइबर सेल व भखारा थाना की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम नारी निवासी देवनारायण सारथी और ग्राम कोकड़ी निवासी लोकेश साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की तीनों वारदातों को कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने चोरी का माल रायपुर और राजिम के सुनारों को बेचा है।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों सुनारों को भी गिरफ्तार कर लिया और चोरी का माल जब्त किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से कुल 58 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और समन्वय की सराहना करते हुए जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाने की बात कही है।

गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत! 1 मई से कितना सस्ता हुआ आपके शहर में?

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…