,

India Weather: कई राज्यों में ओलावृष्टि और बिजली का खतरा, IMD ने जारी किए ऑरेंज और येलो अलर्ट

Ladakh के लेह में आए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता; कोई नुकसान नहीं

India Weather: देश के कई हिस्सों में मौसम ने फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी ) ने हरियाणा, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के उत्तरी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

India Weather: दक्षिण भारत और द्वीपीय क्षेत्रों में भी मौसम का असर

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में 20 फरवरी के आसपास गरज-चमक और हल्की बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

India Weather: तापमान को लेकर IMD का ताजा अपडेट

  • उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है।
  • वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद पांच दिनों तक खास बदलाव की संभावना नहीं है।
  • पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
  • गुजरात में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं।
  • मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है।
  • गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में अधिकतम तापमान में शुरुआती दो दिनों में खास बदलाव नहीं, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • दिल्ली में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट
  • राष्ट्रीय राजधानी Delhi के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया।

India Weather: आईएमडी के अनुसार-

  • सफदरजंग में 0.5 मिमी
  • पालम में 2.1 मिमी
  • लोधी रोड में 0.7 मिमी
  • आयानगर में 0.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

सफदरजंग में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। पालम में 20.3 डिग्री, लोधी रोड में 20.6 डिग्री, रिज क्षेत्र में 20.2 डिग्री और आयानगर में 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

India Weather: दिल्ली में येलो अलर्ट, AQI ‘खराब’ श्रेणी में

India Weather

दिल्ली में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

India Weather: दिल्ली में AQI 214

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 214 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Read also: Horoscope: 19-02-26

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…