,

RBI Assistant Recruitment 2026: 8 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, लैंग्वेज टेस्ट में फेल हुए तो बाहर, 4 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल

RBI Assistant Recruitment 2026

RBI Assistant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के 650 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और यह 8 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों प्रीलिम्स, मेंस और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में होगी। प्रीलिम्स 11 अप्रैल को और मेंस 7 जून को आयोजित होंगे।

RBI Assistant Recruitment 2026: प्रीलिम्स 11 अप्रैल, मेंस 7 जून; केवल 20-28 साल के उम्मीदवार आवेदन योग्य

प्रीलिम्स और मेंस के बीच केवल दो महीने का समय रहेगा। केवल 20 से 28 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स और मेंस में अच्छे अंक लाने के साथ-साथ लैंग्वेज टेस्ट पास करना भी जरूरी है; अगर किसी उम्मीदवार को लैंग्वेज टेस्ट में फेल पाया गया तो वह सिलेक्शन से बाहर हो जाएगा।

RBI Assistant Recruitment 2026: 4 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में होंगे शामिल

RBI Assistant Recruitment 2026

सबसे अधिक 249 भर्तियां मुंबई ऑफिस के लिए निकाली गई हैं। सामान्य, ओबीसी और इंडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए केवल 50 रुपए। मेंस में जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर नॉलेज भी शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लगभग 4 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।

टेस्टसवालों की संख्याअंकसमय (मिनट)
रीजनिंग (Reasoning)353520
इंग्लिश (English)303020
न्यूमेरिक एबिलिटी (Numerical Ability)353520
कुल10010060

ग्रेजुएशन में किसी भी विषय से न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है। कई संस्थान CGPA आधारित ग्रेडिंग करते हैं, ऐसे में 5.75 CGPA को 50% के बराबर माना गया है।

टेस्टसवालों की संख्याअंकसमय (मिनट)
रीजनिंग (Reasoning)404030
इंग्लिश (English)404030
न्यूमेरिक एबिलिटी (Numerical Ability)404030
जनरल अवेयरनेस (General Awareness)404025
कंप्यूटर नॉलेज (Computer Knowledge)401020
कुल200200135

RBI Assistant Recruitment 2026: प्रीलिम्स में तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स

रीजनिंग: पजल्स और सीटिंग अरेंजमेंट 10-15% वेटेज

न्यूमेरिकल एबिलिटी: अर्थमेटिक 13%, सरलीकरण 10%

इंग्लिश: रीडिंग कॉम्प्रेहेंशन 10%, फिल इन द ब्लैंक्स 9%

READ ALSO: India- France: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ शेयर की AI-जनरेटेड तस्वीर, दिखाया भारत-फ्रांस का मजबूत रिश्ता

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…