Aurangabad में जंगली हाथी का आतंक, हाथी को नियंत्रित करने में जुटा वन विभाग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Aurangabad

REPORT BY: DINA NATH,EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र में एक जंगली हाथी का प्रवेश होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। यह हाथी झारखंड सीमा से भटकते हुए गया जिले के शेरघाटी क्षेत्र से होकर चाल्हो पहाड़ इलाके में पहुंचा। वन विभाग की टीम समय रहते मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित तरीके से झारखंड के पलामू जंगल की ओर ले जाने में जुट गई है।

Aurangabad: फसलों को पहुंचाया नुकसान

Aurangabad

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथी पिरवां-सलैया मार्ग होते हुए मदनपुर के चौखड़ा गांव तक पहुंचा और रास्ते में कई जगह उत्पात मचाया। हालांकि अब तक किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है, लेकिन हाथी ने किसानों की गेहूं सहित अन्य रबी फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

Aurangabad: हाथी सहियार इलाके में घेरा गया

वनपाल रौनक कुमार ने बताया कि हाथी को रात के समय सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ाने की योजना बनाई गई है और फिलहाल उसे मदनपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा और निमा आंजन के सहियार इलाके में घेरा गया है। उनका कहना है कि सभी प्रयास हाथी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे हैं।

READ ALSO: Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को