MP Budget 2026-27 सर्वहितैषी और संतुलित बजट : मंत्री प्रहलाद पटेल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Budget 2026-27

MP Budget 2026-27 : सड़क, आवास और रोजगार पर फोकस, पंचायत विभाग को 40 हजार करोड़ से ज्यादा आवंटन

रिपोर्ट- आकाश सेन, स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट

MP Budget 2026-27 : भोपाल, मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने राज्य के बजट को सर्वहारा वर्ग और सर्वहितैषी बताया है। राजधानी भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यह बजट संतुलित विकास और दूरदर्शी सोच का परिचायक है। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ-साथ श्रम विभाग के लिए भी बजट में पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और रोजगार के अवसरों को मजबूती मिलेगी।

MP Budget 2026-27 : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का बजट 12% बढ़ा

पिछले वर्ष पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का बजट 32,329 करोड़ रुपए था, जिसे इस बार बढ़ाकर 40,062 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इस प्रकार विभागीय बजट में करीब 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने दावा किया कि इससे ग्रामीण सड़कों के विस्तार, अधोसंरचना विकास और पंचायत सशक्तिकरण पर विशेष फोकस रखा गया है।

MP Budget 2026-27 : सड़क और आवास योजनाओं को बड़ा आवंटन

ग्रामीण कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जबकि सड़कों के नवीनीकरण एवं उन्नयन के लिए 1,285 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 6,850 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

वहीं विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिए 10,428 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
स्थानीय निकायों को हजारों करोड़ का अनुदान 16वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुसार स्थानीय निकायों को 4,115 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
राज्य वित्त आयोग के तहत मूलभूत सेवाओं के लिए 3,736 करोड़ रुपए, गौण खनिज से प्राप्त राजस्व का पंचायतों को अंतरण 934 करोड़ रुपए और ग्राम पंचायत सचिवालय व्यवस्था के लिए 518 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। पंचायत पदाधिकारियों के मानदेय और सुविधाओं के लिए 265 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

MP Budget 2026-27 : पोषण और सामाजिक कल्याण पर फोकस

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के लिए 1,100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रसोइयों के मानदेय भुगतान के लिए 640 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण आजीविका और कौशल विकास योजनाओं के लिए भी अलग से बजट आवंटित किया गया है।
मंत्री प्रहलाद पटेल के अनुसार यह बजट गांव, गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है। सरकार का दावा है कि बजट प्रावधानों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय निकायों को अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

MP Budget 2026-27 : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बजट प्रावधान की बड़ी बातें

  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का बढ़ा बजट
  • पिछले वर्ष का बजट: ₹32,329 करोड़
  • इस वर्ष का बजट: ₹40,062 करोड़, करीब 12% की वृद्धि
  • ग्रामीण विकास एवं रोजगार
  • विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण): ₹10,428 करोड़
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): ₹6,850 करोड़
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: ₹2,000 करोड़
  • सड़क नवीनीकरण एवं उन्नयन: ₹1,285 करोड़
  • क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण: ₹900 करोड़
  • मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना: ₹800 करोड़
  • मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना: ₹800 करोड़
  • स्थानीय निकायों के लिए प्रावधान
  • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुसार अनुदान: ₹4,115 करोड़
  • राज्य वित्त आयोग अंतर्गत मूलभूत सेवाओं हेतु अनुदान: ₹3,736 करोड़
  • गौण खनिज राजस्व का पंचायतों को अंतरण: ₹934 करोड़
  • ग्राम पंचायत सचिवालय व्यवस्था: ₹518 करोड़
  • पंचायत पदाधिकारियों को मानदेय: ₹265 करोड़
  • जनपद पंचायत अनुदान: ₹160 करोड़
  • जिला पंचायत अनुदान: ₹80 करोड़
  • पोषण एवं सामाजिक कल्याण
  • प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण: ₹1,100 करोड़
  • रसोइयों को मानदेय भुगतान: ₹640 करोड़
  • यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना: ₹700 करोड़
  • रेडी-टू-ईट टेक होम राशन: ₹134 करोड़
  • किचन कम स्टोर निर्माण: ₹76 करोड़
  • आजीविका एवं कौशल विकास
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन: ₹577 करोड़
  • मुख्यमंत्री आवास मिशन: ₹330 करोड़
  • दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना: ₹135 करोड़
  • RSETI: ₹63 करोड़
  • महिला स्व सहायता समूह ब्याज अनुदान योजना: ₹60 करोड़
  • अन्य प्रमुख योजनाएँ
  • स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण): ₹400 करोड़
  • प्रधानमंत्री जनमन योजना (आवास): ₹900 करोड़
  • प्रधानमंत्री जनमन योजना (सड़क): ₹603 करोड़
  • आकस्मिक पेयजल आपूर्ति: ₹55 करोड़
  • मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना: ₹104 करोड़

Read More MP Jal Jeevan Mission : मोहन सरकार के हर घर नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को बड़ा बूस्ट, ₹4,454 करोड़ का बजट प्रावधान

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से