,

Administrative Action: ग्रामीण की मौत पर बड़ा एक्शन, कुसमी एसडीएम करूण डहरिया निलंबित

Administrative Action: Major action taken over villager's death, Kusmi SDM Karun Dahariya suspended

Administrative Action: छत्तीसगढ़ शासन ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं डिप्टी कलेक्टर करूण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ग्राम हंसपुर, थाना कोरंधा क्षेत्र में अवैध बॉक्साइट परिवहन की जांच के दौरान कथित मारपीट और एक ग्रामीण की मौत के मामले में की गई है।

जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान टीम द्वारा तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट का आरोप है, जिसमें 62 वर्षीय राम उर्फ रामनरेश की मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था।

Administrative Action: अवैध बॉक्साइट जांच के दौरान मारपीट, दर्ज हुआ आपराधिक मामला

घटना के संबंध में थाना कोरंधा में अपराध क्रमांक 03/2026 दर्ज किया गया है। प्रकरण भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 115(2) और 3(5) के तहत पंजीबद्ध किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। 16 फरवरी 2026 को गिरफ्तारी के बाद करूण डहरिया को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया।

Administrative Action: सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबन, अंबिकापुर मुख्यालय निर्धारित

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, सरगुजा संभाग अंबिकापुर निर्धारित किया गया है।

READ ALSO: MP Budget 2026-27 : लोक निर्माण विभाग को बड़ी सौगात, सड़क–सेतु से ग्रामीण कनेक्टिविटी तक विकास की रफ्तार होगी तेज

नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय रहेगा। सरकार की इस सख्त Administrative Action को ग्रामीण की मौत के मामले में जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…