MP Sports Budget: हर विधानसभा में बनेगा स्टेडियम, खेल गतिविधियों के लिए 815 करोड़ का प्रावधान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Sports Budget

MP Sports Budget: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण के दौरान कहा कि युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में चार स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र में आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के युवाओं को बेहतर मंच मिल सके।

MP Sports Budget: खेल गतिविधियों के लिए 815 करोड़ रुपये

MP Sports Budget

राज्य सरकार ने खेल गतिविधियों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 815 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इस राशि का उपयोग स्टेडियम निर्माण, प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल अकादमियों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं पर किया जाएगा।

सरकार का दावा है कि यह निवेश प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करेगा।

Read also: MP Women Budget: महिला सशक्तिकरण पर बड़ा फोकस, ‘लाड़ली’ योजनाओं में हजारों करोड़ का प्रावधान

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था