,

Jamtara News : 19वीं झारखंड राज्य पुरुष सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, पाकुड़ बना चैंपियन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtara News

रिपोर्ट: रतन कुमार

Jamtara News : कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 19वीं झारखंड राज्य पुरुष सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन जामताड़ा के संत एंथोनी स्कूल दक्षिणबहाल के परिसर में किया गया, जिसमें राज्यभर की कुल 18 टीमों ने भाग लिया।

Jamtara News : फाइनल मुकाबला कोडरमा और पाकुड़ के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में पाकुड़ ने 48 अंक हासिल कर कोडरमा (40 अंक) को 8 अंकों से पराजित करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। धनबाद की टीम तीसरे और बोकारो की टीम चौथे स्थान पर रही।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि सह जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तथा अन्य अतिथियों ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Jamtara News : प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड टीम के खिलाड़ियों का चयन भी किया गया, जो बड़ोदरा में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को नौकरी, वरिष्ठ खिलाड़ियों को पेंशन और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही स्टेडियम और बोर्डिंग स्कूल भी खोले जा रहे हैं।

वहीं अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि चुनावी माहौल में भी इतने उच्च स्तर पर प्रतियोगिता का सफल आयोजन होना गर्व की बात है।

Jamtara News : विजेता टीम के कप्तान अनुराग गोस्वामी ने कहा कि टीम ने लंबे समय से तैयारी की थी और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी जीत दर्ज कर झारखंड का नाम रोशन करेगी।

Jamtara News : दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उचित मंच और अवसर की है।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों — डॉक्टर डीडी भंडारी, मिरा मिश्रा, राजीव रंजन मिश्रा, बिपिन सिंह, सलिल कुमार, चंचल भंडारी, दयानंद रामदास, अभिषेक दुबे,करण राउत,अभिनाश राउत, राज सोनकर, हरी सोनकर, अनीश रंजन एवं सुरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Read More : 14 साल बाद घर वापसी की दास्तान, फुटबॉल ने दिलाया परिवार से मिलन

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए