Bit-Mesra-Firing-Case : राहुल सिंह गिरोह के मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bit-Mesra-Firing-Case

Bit-Mesra-Firing-Case : पिस्टल, जिंदा कारतूस और अपाची बाइक जब्त

Bit-Mesra-Firing-Case : रांची के बीआईटी मेसरा क्षेत्र में 4 फरवरी 2026 को टोयोटा शोरूम के समीप विकास अस्पताल के पास हुई हवाई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह गिरोह के मुख्य आरोपी समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 4 फरवरी को शाम करीब 5 बजे की है, जब अज्ञात अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। इस संबंध में सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या-49/2026 के तहत धारा 109(1) भा.न्या.सं. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

17 फरवरी को वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि फायरिंग का मुख्य आरोपी कोकर चौक स्थित सुंदर विहार में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर गठित छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटू (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल, जिंदा गोली, मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने कपड़े व चप्पल घर में छिपाने की बात कबूल की।

Bit-Mesra-Firing-Case

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांचा स्थित घर से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, काले रंग से रंगी ब्लू अपाची मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन, हेलमेट, कपड़े और चप्पल बरामद किए।

इसके बाद पुलिस ने अन्य चार आरोपियों करन कुमार उरांव (25), विशाल मुंडा (24), सेंटू सिंह (21) और रामानंद कुमार (19) को भी गिरफ्तार कर लिया।

Bit-Mesra-Firing-Case : आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अमन कुमार ठाकुर और करन कुमार उरांव के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। करन कुमार उरांव पर रांची और हजारीबाग के विभिन्न थानों में रंगदारी, धमकी और आर्म्स एक्ट के कई केस लंबित हैं।

Bit-Mesra-Firing-Case : पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल कार्रवाई में सदर के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार बेसरा, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास समेत तकनीकी शाखा और रिजर्व गार्ड के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Read More : ओलचिकी के 100 वर्ष पर राष्ट्रपति ने जारी किया डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली

Prakash Raj ने ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

Prakash Raj: अपने बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले बयानों के

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

Pakistan Factory Explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पावर प्लांट हादसा, अनिल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 20 जिलों में लू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने