अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी अधिकारियों की अड़ंगेबाज़ी, 2 घंटे तक नहीं खोला इमीग्रेशन गेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा रद्द कर दिए हैं। भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 29 अप्रैल तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया था। इसी प्रक्रिया के तहत जब ये लोग अटारी बॉर्डर के रास्ते अपने देश लौट रहे थे, तो पाकिस्तान की इमीग्रेशन अथॉरिटी ने गेट खोलने में जानबूझकर देरी की

दो घंटे तक इंतजार करती रहीं बसें और लोग

भारत की तरफ से जैसे ही पाकिस्तानियों को बॉर्डर तक लाया गया, वैसे ही उन्हें वहां लगभग दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि पाकिस्तानी इमीग्रेशन गेट को तय समय पर नहीं खोला गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाक अधिकारियों ने इमीग्रेशन गेट दोपहर करीब 12 बजे खोला, तब तक भारत की तरफ से लाई गई बसें बैरिकेड्स के भीतर खड़ी इंतजार करती रहीं। इस देरी के कारण अटारी बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और लोग कड़ी धूप में परेशान होते रहे

भारत ने रद्द किए पाक नागरिकों के वीजा

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 भारतीयों की जान जाने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा निरस्त करते हुए उन्हें वापस लौटने के लिए 29 अप्रैल तक की समयसीमा दी थी।

पीएम मोदी के एक्शन के बाद पाकिस्तान में हलचल

इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। भारतीय सेना को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई है, और देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान की सरकार और राजनेताओं में गंभीर चिंता देखी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि भारत किसी भी वक्त जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

इस्लामाबाद और लाहौर को घोषित किया गया नो-फ्लाई ज़ोन

पाकिस्तान ने जवाबी सुरक्षा उपायों के तहत इस्लामाबाद और लाहौर को 2 मई तक नो फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया है। ‘नो टू एयरमैन’ (NOTAM) जारी करते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि इन शहरों में अब किसी भी तरह के हवाई जहाज़ की उड़ान की अनुमति नहीं होगी। ये दोनों शहर पाकिस्तान के रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

GITAM हैदराबाद की छात्रा को अमेज़न से मिला 1.4 करोड़ का पैकेज – सफलता की कहानी और सीख..यह भी पढ़े

3 स्टॉक्स जो 2025 में बना सकते हैं आपको करोड़पति! जेफरीज ने दिया ‘बाय’ सिग्नल

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की