जम्मू-कश्मीर: राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में दिखे तीन संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पूरे प्रदेश में आतंकियों के खिलाफ व्यापक तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में तीन संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र को खंगाल रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।

पहलगाम हमले के बाद बढ़ी सतर्कता

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस घटना के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है और लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

कुपवाड़ा में भी चला था बड़ा सर्च ऑपरेशन

इससे पहले, शनिवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली थी। खुफिया जानकारी के आधार पर सेदोरी नाला, मुश्ताकाबाद माछिल क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए अभियान के दौरान एक आतंकवादी ठिकाना ढूंढ निकाला गया और उसे ध्वस्त कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें शामिल थे:

  • 5 एके-47 राइफलें
  • 8 एके-47 मैगजीन
  • 1 पिस्तौल और उसका मैगजीन
  • 660 एके-47 राउंड गोलियां
  • 1 पिस्तौल राउंड
  • एम4 राइफल के 50 राउंड गोलियां

पुलिस अधिकारियों ने इस सफलता को आतंकियों के नेटवर्क पर करारा प्रहार बताया है। यह ऑपरेशन ऐसे समय में हुआ है जब कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों और नागरिकों व सुरक्षाबलों पर हमलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

पाकिस्तान के परमाणु बम: कौन दबाता है ‘लाल बटन’ और कितनी है ताकत?..यह भी पढ़े

CG TOP 10 : कोरबा, रायगढ़, सरगुजा और रायपुर की बड़ी घटनाएं एक नजर में

CG TOP 10 : 1 कुत्ते काटने से परेशान युवक ने फांसी

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के