आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा, विहिप-बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः प्रदीप महाजन, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

भगवानपुरा। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम भगवानपुरा बस स्टैंड पर आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद विरोधी नारों के साथ अपना आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 27 निर्दोष लोगों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अपील की कि वे आतंकवाद की जड़ पर प्रहार करें ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस मौके पर विहिप प्रखंड संयोजक सूर्यप्रताप ठाकुर, मंडल अध्यक्ष महेश डावर, वीरेंद्र दवाने, नवीन राठौड़, कान्हा जायसवाल, योगेश घोड़के, जितेंद्र सिसोदिया, धर्मेंद्र मंडलोई, नरेंद्र महाजन, वेरसिंह खोडे, करण खोडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धर्म के नाम पर हिंसा क्यों? बंगाल के शिक्षक ने छोड़ा इस्लाम..यह भी पढ़े

Katihar: ANM कॉलेज की छात्राओं का ‘हल्ला बोल’, शिक्षिका के व्यवहार के खिलाफ घंटों जाम रही मुख्य सड़क

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार): जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में

Job अमेरिका में AI की धूम: करियर को दें नई उड़ान और सुनिश्चित करें अपना H-1B वीजा

Job आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने आज के दौर में वैश्विक तकनीकी परिदृश्य

Bhopal: केंद्र सरकार ने बढ़ाए 14 खरीफ फसलों के MSP, CM डॉ यादव बोले- किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन

Iran-Israel तनाव के बीच नेतन्याहू की UAE यात्रा के दावे पर विवाद, यूएई ने किया इनकार

Iran-Israel: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हालिया संघर्ष

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर IPL मैच में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राहुल गांधी खुद करेंगे