,

“आतंकियों को उनके अपराध की कीमत चुकानी होगी” – LG मनोज सिन्हा का सेना प्रमुख को निर्देश

BY: Yoganand Shrivastva

श्रीनगर : पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। इसी बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में आतंकियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा की गई।

LG का निर्देश – “ढूंढ़ो और सख्त सज़ा दो”

बैठक के दौरान LG मनोज सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में सेना प्रमुख को निर्देश दिए कि न सिर्फ हमले में शामिल आतंकियों को ढूंढ़कर सख्त सजा दी जाए, बल्कि आतंकवाद के पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क – उसके ढांचे और सपोर्ट सिस्टम – को भी जड़ से खत्म किया जाए।

“आतंकी जहां भी छिपे हों, उन्हें खोज निकालो और उनके किए की ऐसी सजा दो कि दूसरों के लिए मिसाल बन जाए,” – LG मनोज सिन्हा

बैठक में शामिल रहे शीर्ष सैन्य अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में सेना प्रमुख के साथ-साथ जीओसी कमांड लेफ्टिनेंट जनरल सुचींद्र कुमार, डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, और 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव भी मौजूद थे। बैठक में सुरक्षा हालात की समीक्षा, सेना के ऑपरेशनों की योजना, एजेंसियों के समन्वय और तात्कालिक व दीर्घकालिक रणनीतियों पर गंभीर मंथन हुआ।

“कायराना हमलों की कीमत चुकानी होगी” – LG का कड़ा संदेश

LG ने कहा कि देश की जनता को हमारी सेनाओं, पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर पूरा विश्वास है। उन्होंने दोहराया कि आतंकियों द्वारा नागरिकों पर किए गए इस कायराना और बर्बर हमले को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

“ऐसे सभी लोग जो इस हमले में सीधे या परोक्ष रूप से शामिल हैं, वे किसी भी हाल में बच नहीं पाएंगे। उन्हें कानून और देश दोनों से कड़ी सजा मिलेगी,” – मनोज सिन्हा

बांदीपोरा में एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल

इस बीच, आज जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी अल्ताफ लल्ली को मुठभेड़ में मार गिराया गया। सेना को सूचना मिली थी कि कुलनार इलाके में आतंकियों की मौजूदगी है। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें फायरिंग के जवाब में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया।

हालांकि, इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल भेजा गया है।

पहलगाम हमले ने तोड़ी शांति, केक कांड ने बढ़ाया तनाव..यह भी पढ़े

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…