,

शिवरीनारायण पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ा

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टरः देवेंद्र श्रीवास. अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव


जांजगीर-चांपा: जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लगभग 5 किलो गांजा बरामद किया गया है। जब्त किए गए नशे की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर तुसमा गांव की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सौंपने की योजना थी। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश में है।

19 अप्रैल 2025 की मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें: भोपाल हिंसा से लेकर चीता प्रोजेक्ट तक..यह भी पढ़े

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की