मोबाइल इंटरनेट में तूफान लाएगा BSNL 5G – ये हैं पहले 10 लकी शहर!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bsnl 5g

भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू कर दी है। जल्द ही, देश के बड़े शहरों में BSNL का 5G सर्विस लॉन्च हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, अगले 3 महीने में यह सर्विस पब्लिक के लिए उपलब्ध होगी।

कहाँ-कहाँ चल रही है टेस्टिंग?

BSNL ने जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, कोलकाता, पटना, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में 5G टावर एक्टिवेट किए हैं। ये ज्यादातर 4G साइट्स हैं, जिन्हें बाद में 5G में अपग्रेड किया जाएगा। कंपनी ने कानपुर, पुणे, विजयवाड़ा, कोयंबटूर और कोल्लम जैसी जगहों पर नए टावर भी लगाए हैं।

जून 2025 तक पूरे देश में चलेगा 4G

7 मार्च 2025 को टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, BSNL के 1 लाख 4G टावर जून 2025 तक पूरी तरह से एक्टिव हो जाएंगे। इन्हें स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है और बाद में इन्हें 5G में अपग्रेड किया जाएगा। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसकी पुष्टि की है।

अप्रैल को “कस्टमर सर्विस मंथ” घोषित किया गया

BSNL ने अप्रैल 2025 को “कस्टमर सर्विस मंथ” घोषित किया है। इसका मकसद ग्राहकों की समस्याओं को जल्दी सुलझाना और उनका अनुभव बेहतर बनाना है। कंपनी ने एक वीडियो जारी करके कहा है – “कुछ बड़े ऐलान होने वाले हैं! इस महीने हम आपके अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।”

bsnl 5g

BSNL क्या सुधार कर रहा है?

  • मोबाइल नेटवर्क की क्वालिटी बेहतर की जाएगी।
  • फाइबर ब्रॉडबैंड (FTTH) और MPLS सर्विस को और सुरक्षित बनाया जाएगा।
  • बिलिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाएगा।
  • ग्राहकों की शिकायतें जल्दी सुलझाई जाएंगी।

स्वदेशी 4G और 5G पर फोकस

BSNL भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी है जो स्वदेशी 4G और 5G तकनीक ला रही है। कंपनी के CMD रॉबर्ट जे. रवि ने कहा – “हर ग्राहक की आवाज BSNL की यात्रा से जुड़ी हुई है। हम ‘विकसित भारत’ के डिजिटल मिशन को पूरा करने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।”

अप्रैल में BSNL अपने ग्राहकों से फीडबैक लेगी। वेबसाइट, सोशल मीडिया और डायरेक्ट चर्चा के जरिए लोगों की राय जानी जाएगी।

कब तक मिलेगा BSNL 5G?

अगले कुछ महीनों में BSNL का 4G और 5G सर्विस पूरे देश में लॉन्च होने की उम्मीद है। जल्द ही भारतीय उपभोक्ताओं को एक नया और तेज़ नेटवर्क अनुभव मिलेगा।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप