पति ने नहीं दिए 500 रुपये, महिला ने छत से कूदने की कोशिश, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला महज 500 रुपये न मिलने के कारण अपनी जान देने की कोशिश करने लगी। महिला का कहना था कि उसका पति न तो घर खर्च के लिए पैसे दे रहा है और न ही उनकी बेटी के लिए। इसी परेशानी के चलते महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया।


बिल्डिंग के छज्जे पर चढ़ी महिला, दी कूदने की धमकी

यह घटना विशाखापत्तनम के पीएम पालम स्थित वाईएसआर कॉलोनी की है। यहां सूरी नाम की महिला अचानक एक इमारत के छज्जे पर चढ़ गई और नीचे कूदने की धमकी देने लगी। स्थानीय लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


पति ने नहीं दिए पैसे, घर खर्च की भी चिंता

महिला ने बताया कि वह अपने पति वेंकटरमण की अनदेखी से परेशान थी। उसने पति से 500 रुपये मांगे थे, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। इतना ही नहीं, वह घर के खर्चों की भी जिम्मेदारी नहीं उठा रहा था और उनकी बेटी को भी आर्थिक सहायता नहीं दे रहा था। इस स्थिति से निराश होकर महिला ने इमारत की खिड़की पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश की।


एसआई भास्कर ने ऐसे बचाई महिला की जान

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। महिला को समझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह लगातार कूदने की धमकी देती रही। पुलिस की महिला अधिकारियों ने भी उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

तभी, पुलिस अधिकारी एसआई भास्कर ने बहादुरी दिखाते हुए महिला को बचाने का जिम्मा उठाया। उन्होंने अपनी टीम से कहा कि वे उनके दोनों पैरों को मजबूती से पकड़ लें। इसके बाद वह खुद छत से झुककर महिला का हाथ पकड़ने की कोशिश करने लगे। महिला ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन भास्कर ने उसे मजबूती से थाम लिया और धीरे-धीरे खींचकर सुरक्षित बचा लिया।


राहत की सांस ली लोगों ने

महिला को सही सलामत देखकर मौके पर मौजूद लोग राहत की सांस लेने लगे। इस बहादुरी भरे रेस्क्यू ऑपरेशन की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिलहाल पुलिस महिला से बात कर रही है ताकि उसकी समस्याओं का हल निकाला जा सके और दोबारा वह ऐसा कोई कदम न उठाए।

अवैध ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना