,

नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के संकट !

- Advertisement -
Ad imageAd image
Leader of Opposition, Congress in trouble!

उमंग सिंघार का चाल, चरित्र, चेहरा !

कांग्रेस के दो ऐसे नेता प्रतिपक्ष जिनमें से एक ने देश में कांग्रेस का बेड़ागर्ग कर रखा है, तो दूसरा वो, जो मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिये संकट बना हुआ है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस वैसे ही अपना जनाधार खो चुकी है। अपने खोए वजूद को बचाने के लिये जमीन ढूंढ रही है। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस के इस चरित्रहीन नेता ने लगातार कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। हम बात कर रहे हैं धार जिले की गंधवानी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक व मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की। उमंग सिंघार पर कई ऐसे कई गंभीर आरोप हैं, जो उनका चारीत्रिक चित्रण बखूबी करते हैं। उमंग सिंघार न सिर्फ महिला विरोधी चेहरा हैं, बल्कि कई जमीन घोटालों में भी सिंघार लिप्त रहे हैं। जिसका न कोई चाल है न चरित्र । उमंग सिंघार पर पर आरोप है कि उसके कई महिलाओं से संबंध हैं। सिंघार की पत्नी ने ही घरेलु हिंसा के साथ प्रताड़ना और रेप जैसी धाराओं में केस दर्ज कराया, जो न केवल लिव इन पार्टनर की हत्या के आरोपों में घिरा है। बल्कि सबूत मिटाकर केस की दिशा बदलवाने का भी आरोप उस पर है। और अब उस केस में सुप्रीमकोर्ट में SLP दाखिल की गई है। फिर भी वो एक जनप्रतिनिधि के रूप में समाज का प्रतिनिधित्व कर रहा है। मध्यप्रदेश की विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करता है।

गर्लफ्रेंड की आत्महत्या को लेकर चर्चा में आए थे उमंग सिंघार, उमंग सिंघार के खिलाफ दर्ज किया गया यह ऐसा पहला मामला नहीं था। इससे पहले भी उन पर अपनी गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। मई 2021 को वो उस समय चर्चा में आए जब मध्य प्रदेश के कथित सोनिया सुसाइड केस में उनका नाम सामने आया। उस समय उनके खिलाफ उनकी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। उससे एक दिन पहले ही भोपाल में उनके निवास पर उनकी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगा ली थी।

• सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल SLP दाखिल
• सोनिया भारद्वाज सुसाइड केस से जुड़ा है मामला
• सुप्रीम कोर्ट में उमंग सिंघार के खिलाफ क्रिमिनल SLP की गई है दाखिल
• भोपाल में उमंग सिंघार के बंगले में फंदे पर मिला था शव
• 16 मई 2021 को सोनिया भारद्वाज का बरामद हुआ था शव
• सुसाइड नोट में लिखा- तुम गुस्से में बहुत तेज हो, अब सहन नहीं होता
• उमंग सिंघार की लिविंग पार्टनर थी सोनिया भारद्वाज
• 306 के तहत मामला दर्ज हुआ
• FIR के 5 दिन बाद ही केस क्लोज कर दिया गया

अब सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस नेत्री पिंकी प्रतिमा मुद्गल जो उमंग सिंघार की पत्नी हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल SLP दाखिल की है। SLP में महिला की हत्या को आत्महत्या बताने का आरोप है। SLP के माध्यम से इस केस की दोबारा जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

2022 में उमंग सिंघार की पत्नी ने लगाए थे घरेलू हिंसा के आरोप

नवंबर साल 2022 में कांग्रेस विधायक और मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रह चुके उमंग सिंघार पर घरेलू हिंसा और दुष्कर्म किये जाने का आरोप कथित तौर पर उनकी पत्नी ने ही लगाये थे। उनकी पत्नी ने उन पर दुष्कर्म, घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने जबलपुर में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद नौगांव थाने में रात को उन पर दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था। दरअसल नवंबर साल 2022 में धार के नौगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर दुष्कार्म और मानसिक प्रताड़ना करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आइपीसी की धारा 376 (रेप), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 498 के तहत मामला दर्ज किया था। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनसे उमंग सिंघार ने शादी से पहले शादी करने का झांसा देकर उनकी मर्जी के खिलाफ उनके साथ दुष्कर्म किया। उनकी पत्नी ने दी गई शिकायत में बताया था कि उमंग ने उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।

अब एक ऐसे नेता पर जिस पर हत्या और रेप के संगीन अपराध में लिप्त होने के आरोप लगे, न केवल आरोप लगे बल्कि केस दर्ज हुआ। बाद में इन केस को रफादफा करने की कोशिश भी की गई। जिसका नजरिया महिलाओं को लेकर इतना घिनौना है। ऐसा नेता जिसने महिला उत्पीड़न में रिकॉर्ड बना रखा है। उसके खिलाफ कांग्रेस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न कर उसको एक संवैधानिक और जिम्मेदार पद पर बैठाना कहां तक ठीक है। अब इस मामले में जमकर राजनीति भी हो रही है। इस पर बयान भी हैं वो भी सुनवाते हैं।।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भी कई बेबुनियाद आरोप लगाए। जिसकी तथ्यात्मक पुष्टि नहीं हुई। अब इसके खिलाफ मंत्री राजपूत ने उमंग सिंघार को 20 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है।।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल