,

दिवे आगार में 13 साल बाद बैलगाडी दौड़ का आयोजन

रायगड: सुवर्णं गणेश कला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंडल दिवे आगार की ओर से दिवे आगार समुद्र चौपाटी पर भव्य बैलगाड़ी दौड़ 2025 का आयोजन किया गया था। यह दौड़ लगभग 13 वर्षों के बाद दिवे आगार में आयोजित की गई और इसे नागरिकों से भारी प्रतिक्रिया मिली। इस प्रतियोगिता में 70 बैलगाड़ियां और 10 घोड़ागाड़ियों ने भाग लिया।

कोकण में बैलगाड़ी दौड़ एक बडा आकर्षण है। 13 वर्षों के बाद आयोजित बैलगाड़ी दौड के कारण दिवे आगार क्षेत्र में बडी संख्या में नागरिक और बैलगाड़ी प्रेमियों की भीड़ एकत्रित हुई। इस दौड़ के उद्घाटन के अवसर पर मुरुड के प्रसिद्ध उद्यमी महेश पाटिल, जीतेन्द्र कोतवाल, डीएसपी सविता गर्जे, एपीआई हनुमंत शिंदे, दिवे आगार सरपंच सिद्धेश कोजबे, गणेश पिलंकर, मंदार तोडणकर, बापट सर, लाला जोशी, मोहम्मद मेमन, प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

इस दौड़ में रवेश बेलोसे (काशिद), आद्य अमित नाईक (सारल) और योगेश पाटिल (बांधन) विजेता बनकर उभरे। दौड़ देखने के लिए पंचक्रोशी से बडी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए।

यह भी पढ़े: संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों को शालेय पाठ्यक्रम में किया जा रहा है शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के जिलों में 2…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जहरीली शराब से मौतों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…