तमंचे पे डिस्को, दौलत के नशे में चूर दबंग कानून से बेखौफ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dance on gunpoint

by: sameer awasthi, chhatarpur
छतरपुर: खजुराहो में खनन माफिया रुचिर जैन का रिवॉल्वर से फायरिंग करने का मामला सामने आया है, जहां इसका एक वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में डांस करते हुए रुचिर सिक्स राउंड रिवॉल्वर से हवाई का फायर कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और लोग पुलिस कार्रवाई का इंतज़ार कर रहे हैं।

खजुराहो थाना के धनुपुरा गांव बताया जा रहा है। जहां शराब पार्टी में डांस करते हुए खनन कारोबारी रुचिर जैन ने सिक्स राउंड रिवॉलवर से चार राउंड फायर किए। सवाल यह उठता है कि सरकार ने यह हथियार उन्हें रक्षार्थ दिया है न कि नुमाईश और हर्ष फायर करने के लिए। कानून और अधिकारियों के जारी आदेश के मुताबिक इस तरह की गतिविधियां पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें आरोपी पर मामला दर्ज के साथ लायसेंस निरस्त होना चाहिए, हालांकि अब तक वायरल वीडियो में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। देखना यह होगा कि क्या पुलिस और प्रशासन इस पर कब और क्या कार्रवाई करता है, जानकारी के मुताबिक पूर्व में रेलवे ट्रैक के नजदीक विस्फोट करने से रेलवे ट्रैक को भी इनके द्वारा क्षति पहुंचाई गई थी, जिस मामले में पूर्व में खजुराहो थाने में अपराध क्रमांक 302 /2022 आईपीसी की धारा 307, 286, 427 रेलवे एक्ट की धारा 150 एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ था। जिसमें रुचिर जैन को जेल भी जाना पड़ा था और जुर्माना भी हुआ था।

मंगलवार का राशिफल: 04 मार्च 2025 को किसे मिलेगा सुख-समृद्धि का योग?

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG