,

अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की योजनाओं की प्रबंध संचालक ने की समीक्षा

Managing Director reviewed the plans of Urban Development Company

प्रदेश में 8 सीवरेज योजनाओं का काम पूरा

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के आयुक्त सह प्रबंध संचालक श्री सीबी चक्रवर्ती एम. ने आज भोपाल में कम्पनी द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की। एमडी श्री चक्रवर्ती ने योजनाओं की भौतिक और वित्तीय स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रति माह के लक्ष्य और उपलब्धि की सूक्ष्म योजना बनाई जाये। योजना को टाइम फ्रेम पर पूरा किया जाये। प्रत्येक इकाई और निर्माण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन उपलब्ध होना चाहिए।

बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी 60 जल प्रदाय योजनाओं पर कार्य कर रही है। प्रदेश में 8 सीवरेज परियोजनाओं का काम पूरा कर लिया गया है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी, एशियन डेवलपमेंट बैंक, विश्व बैंक, जर्मन बैंक, केएफडब्ल्यू और विशेष निधि से प्राप्त राशि से जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं का कार्य कर रही है। बैठक में एडिशनल एमडी श्री के.एल. मीणा, प्रमुख अभियंता श्री आनंद सिंह ने संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

बैठक में बताया गया है कि अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी विभिन्न योजनाओं से प्रत्येक घर में मीटरयुक्त पानी का कनेक्शन, प्रत्येक घर में स्वच्छ पीने का पानी और उचित व्यवस्था के साथ शहरी क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिये सीवेज कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। कम्पनी ने शहर में जनता की शिकायतों के समाधान के लिये शिकायत निवारण समिति का भी गठन किया है।

TATA SIERRA: 20 साल दौबारा लॉन्च होगी टाटा सिएरा, थार से होगा मुकाबला

आस्था का क्रिकेट कनेक्शन

आज का राशिफल – 1 मार्च 2025

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. महादेव सट्टा केस में सौरभ…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. तूफान 'मुरासु' से भीगेंगे…

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…