,

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

Birsa Munda Tribal PrideDay cm Mohan

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा…एक ऐसा नाम, जिसने जनजातीय समाज को पहचान, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए जागरूक होने की प्रेरणा दी। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और स्वाभिमान की मिसाल है। उन्होंने जनजातीय समाज को न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया, बल्कि अपनी परंपराओं, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए संगठित होने का संदेश भी दिया।अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा का जो संदेश दिया, वो आज भी प्रासंगिक है।

Birsa Munda : जनजातीय सम्मान और विकास का उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर पहुंचे जहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव सप्ताह अंतर्गत आयोजित समारोह में सहभागिता की। उन्होंने देश के महान क्रांतिकारी, जननायक और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पहचान और संस्कृति के लिए जागरूक और संगठित होने की सीख दी।

Birsa Munda : सरकार का संकल्प, बिरसा मुंडा के विचारों से प्रेरणा

ऐसे में मोहन सरकार का जोर जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास पर है। प्रदेश सरकार जनजातीय नायकों के योगदान को सम्मान देने के साथ जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को जितने अलंकरण दिए जाएं कम हैं। उन्होंने अपने 25 वर्ष के छोटे से जीवन काल में स्वदेश, स्वधर्म, स्वाभिमान और समाज में अनुशासन को विशेष महत्व दिया। देश उनके अमर बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद भारत के जनजातीय नायकों के बलिदान और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कार्य प्रारंभ किया।

Birsa Munda : जनजातीय संस्कृति, परंपराओं के संरक्षण की प्रतिबद्धता

• बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी मोहन सरकार।
• जनजातीय गौरव और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार का जोर।
• बिरसा मुंडा ने सिखाई पहचान और संस्कृति के लिए संगठित होने की सीख।
• जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की आवाज थे भगवान बिरसा मुंडा।

• राज्य सरकार जनजातीय नायकों के योगदान और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा रही।
• बिरसा मुंडा, जनजातीय समाज पर हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय के दीपक बने।
• विशेष रूप से चिह्नित जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।
• छिंदवाड़ा, डिंडोरी और बालाघाट में सांदीपनि विद्यालय बनाए जाएंगे।

• प्रधानमंत्री ने जनजातीय नायकों का सम्मान और समाज को मुख्यधारा से जोड़ना आरंभ किया।
• जल संरक्षण, कला- साहित्य, खेले क्षेत्र की प्रतिभाओं का किया गया सम्मान।
• जबलपुर को 133 करोड़ की लागत से छात्रावास और विद्यालय की सौगात।
• जनजातीय क्षेत्र के युवा भी पढ़-लिखकर आगे बढ़ें और प्रदेश के विकास में योगदान दें।

• छिंदवाड़ा, डिंडोरी और बालाघाट जिले में 85 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय बनाए जाएंगे।
• जनजातीय समाज के कल्याण के लिए पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 98 करोड़ लगात के विकास कार्य।
• धरती आबा के माध्यम से 401.56 करोड़ के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किए गए।

• गौंडवाना सम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन अद्भुत रहा।
• तत्कालीन शासन में अन्याय और शोषण के विरुद्ध जनजातीय नायकों ने महत्वपूर्ण संघर्ष किया।
• जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम विकासखंडों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएं।

ये भी जानिए : MP Congress में वर्चस्व की लड़ाई, नेता पुत्रों पर आई, दिग्विजय का बयान, कमलनाथ का शक्ति प्रदर्शन ?

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…