,

Jamtara News: एस.आर. पब्लिक स्कूल में बाल दिवस और छठ महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Jamtara News

Report: Ratan kumar

Jamtara News जामताड़ा के दक्षिण बहाल स्थित एस.आर. पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस एवं छठ महापर्व के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और कविता की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।

पंडित नेहरू को याद कर कार्यक्रम की शुरुआत

Jamtara News कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए किया गया। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

छठ गीतों से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर

Jamtara News छठ महापर्व के अवसर पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक छठ गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से छठी मैया की महिमा, सूर्य उपासना, स्वच्छता और अनुशासन का संदेश दिया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को छठ महापर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी।

संचालक और प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक उज्ज्वल मंडल, प्रधानाचार्य माधव चन्द्र महतो सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर संचालक उज्ज्वल मंडल ने बच्चों को बाल दिवस और छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। वहीं, प्रधानाचार्य माधव चन्द्र महतो ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read this: राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…