,

Patiala Train Fire: पटियाला के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में आग, यात्रियों में मची भगदड़; जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे लोग

Patiala Train Fire

BY: Yoganand Shrivastva

Patiala Train Fire पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसा राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास सराय बंजारा गांव के नजदीक हुआ। ट्रेन के डिब्बों से धुआं और आग की लपटें निकलती देख यात्रियों में दहशत फैल गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए सामान छोड़कर ट्रेन से नीचे कूद गए। घटना के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। इसी दौरान इंजन से पांचवें डिब्बे में आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने चार कोच को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और आपातकालीन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सेफ्टी सिस्टम सक्रिय होने पर ट्रेन को रोका गया

Patiala Train Fire नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन का सुरक्षा सिस्टम सक्रिय हो गया था। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

शुरुआती जानकारी में कुछ यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन रेलवे के सीपीआरओ ने किसी के घायल या हताहत होने की सूचना से इनकार किया। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और आग पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, जांच जारी

Patiala Train Fire सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, रेलवे की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटनास्थल की तस्वीरों में ट्रेन के कई डिब्बों से आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दिया। बताया गया कि घटना बसंतपुरा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जो राजपुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर है।

अंबाला रेलवे डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी नीरज ने भी घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि डीआरएम विनोद कुमार भाटिया मौके पर पहुंच गए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Read this: Dutch YouTuber: पहली बार वाराणसी पहुंची डच यूट्यूबर मार्टा, घाटों पर जीवन-मृत्यु का अनोखा संगम देख हुई भावुक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…