Report: Santosh Saravgee
Dhanteras Accident धनतेरस के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया। पिछोर थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा बड़ी समाध के पास ओवरलोड रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक और एक बच्चे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए युवक और बच्चा
Dhanteras Accident प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक रेत से भरी ट्रॉली को तेज रफ्तार में लापरवाही से चला रहा था। बताया गया कि चालक वाहन को सड़क पर लहराते हुए ले जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक और बच्चा ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों की जान चली गई।
अब तक नहीं हो सकी मृतकों की पहचान
Dhanteras Accident हादसे के बाद मृतक युवक और बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। वे कौन थे और कहां के रहने वाले थे, इस संबंध में फिलहाल जानकारी स्पष्ट नहीं है। पुलिस उनकी पहचान करने के प्रयास में जुटी है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरू की जांच
Dhanteras Accident हादसे के बाद ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने ओवरलोड रेत से भरे वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार पर सवाल उठाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।


