,

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में 2.30 लाख से अधिक भर्तियां पारदर्शिता से हुईं, कानून-व्यवस्था में सुधार का परिणाम सामने: योगी आदित्यनाथ

UP Police Recruitment

Report: Vandna Rawat

UP Police Recruitment लखनऊ में 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन, कहा- कभी अराजकता और कर्फ्यू के लिए पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की आज देश में चर्चा होती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में पुलिस विभाग में 2 लाख 30 हजार से अधिक कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न की है। उन्होंने दावा किया कि इन प्रयासों के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस आज दुनिया की सबसे बड़ी सिविल पुलिस के रूप में स्थापित हुई है। मुख्यमंत्री लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा नवचयनित 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर दिया जोर

UP Police Recruitment मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर नियुक्तियां की गईं। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पूरी शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित की। इस दौरान पुलिस व्यवस्था में कई सुधार भी लागू किए गए, जिनका असर अब दिखाई दे रहा है।

पहले अराजकता और कर्फ्यू के लिए पहचाना जाता था प्रदेश

UP Police Recruitment योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद कभी अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा था। उन्होंने पूर्व की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता और कर्फ्यू आम बात हो गई थी। अपराधी बेखौफ घूमते थे और उन्हें लगता था कि वे कभी कानून के शिकंजे में नहीं आएंगे और उन्हें सजा नहीं मिलेगी।

सुधारों के बाद देश में हो रही कानून-व्यवस्था की चर्चा

UP Police Recruitment मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय अपनाए जा रहे तौर-तरीकों में अपराधियों के बच निकलने के कई रास्ते मौजूद थे। अकर्मण्यता और अराजकता के उस दौर ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने जब व्यवस्थाओं में सुधार लागू करना शुरू किया, तो उसके परिणाम सामने आने लगे। आज उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में होती है।

Read this: Morena Police Encounter: मुरैना में पुलिस का शॉर्ट एनकाउंटर, 80 हजार का इनामी कल्ली गुर्जर घायल; साथी अजय भी गिरफ्तार

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…