,

Jamtara News: जामताड़ा में भाजपा को मिली नई मजबूती, दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; परिचय मंडल की घर वापसी

Jamtara News

Report: Ratan kumar

Jamtara News जामताड़ा में भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक विस्तार जारी है। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कांग्रेस छोड़कर आए कई कार्यकर्ता भी शामिल रहे। युवा व्यवसायी सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। वहीं, नगर परिषद चुनाव के दौरान पार्टी से अलग हुए परिचय मंडल भी दोबारा भाजपा में लौट आए। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

युवाओं के भाजपा से जुड़ने को जिलाध्यक्ष ने बताया संगठन पर बढ़ता भरोसा

Jamtara News सदस्यता समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और युवाओं का भाजपा से जुड़ना संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को बिंदापाथर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं, गुरुवार को सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं का पार्टी से जुड़ना उत्साहजनक है।

उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनके साथ लगातार संवाद बनाए रखने में प्रवीण आनंद मिश्रा के प्रयासों की सराहना की। सुमित शरण ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से काम करने वाला संगठन है। उन्होंने नए सदस्यों से पार्टी की विचारधारा और मूल्यों के अनुरूप समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

परिचय मंडल की भाजपा में वापसी, सुदर्शन कुमार ने जताया आभार

Jamtara News परिचय मंडल की पार्टी में वापसी पर जिलाध्यक्ष ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव के दौरान बनी राजनीतिक परिस्थितियों के कारण परिचय मंडल पार्टी से अलग हो गए थे। अब उनकी वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि परिचय मंडल पहले की तरह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी एवं समाज के लिए काम करेंगे।

वहीं, भाजपा में शामिल हुए युवा व्यवसायी सुदर्शन कुमार ने कहा कि पार्टी से जुड़ना उनके लिए गौरव और खुशी की बात है। उन्होंने जिलाध्यक्ष सुमित शरण और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा, समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित होकर काम करने का संकल्प लिया।

मधुर संबंधों और संवाद के चलते लौटे परिचय मंडल

Jamtara News परिचय मंडल ने अपनी वापसी का श्रेय जिलाध्यक्ष सुमित शरण के साथ मधुर संबंधों और लगातार हुए संवाद को दिया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद चुनाव के बाद वे पार्टी में सक्रिय नहीं थे, लेकिन अब एक बार फिर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, “सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते।”

कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत बनाने के साथ जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। समारोह में राजेंद्र राउत, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, प्रवीण आनंद मिश्रा, देवेंदु नायक, ब्रजेश राउत, लालटू नायक सहित बड़ी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read this: Delhi के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, 15 के दबे होने की आशंका

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…