,

Gwalior Illegal Liquor: ग्वालियर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, तीन स्थानों से 44.61 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

Gwalior Illegal Liquor

Report: Santosh Saravgee

Gwalior Illegal Liquor ग्वालियर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संग्रह और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन स्थानों से कुल 44.61 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 33 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई 2 नवंबर 2026 को कलेक्टर रुचिका चौहान और ग्वालियर संभाग के आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के निर्देशन में की गई।

तीन स्थानों पर दी गई दबिश

Gwalior Illegal Liquor आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शताब्दीपुरम स्थित बीडी श्रमिक कॉलोनी में गोविंद भदौरिया के अधिपत्य से 100 पाव देशी मदिरा प्लेन और 62 पाव मसाला शराब जब्त की।

इसके बाद उचड़िया वाले बाबा के पास लघेड़ी में विक्की बैश के मकान पर कार्रवाई की गई। यहां से विदेशी मदिरा की पांच बोतलें बरामद की गईं। विभाग के अनुसार, मौके पर सस्ती गोवा व्हिस्की को ब्लैक डॉग और 100 पाइपर्स जैसी महंगी ब्रांडेड शराब की खाली बोतलों में भरकर अधिक मुनाफे के लिए बेचने का मामला सामने आया।

इसी क्रम में करहिया बस स्टैंड के पास उपेंद्र सिंह तोमर के अधिपत्य से 40 पाव प्लेन और 25 पाव मसाला शराब जब्त की गई।

करीब 33 हजार रुपये की शराब जब्त

Gwalior Illegal Liquor आबकारी विभाग के अनुसार, तीनों स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 44.61 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 33 हजार रुपये आंकी गई है।

आबकारी टीम की रही अहम भूमिका

Gwalior Illegal Liquor यह कार्रवाई कंट्रोल रूम प्रभारी राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण उपाध्याय, दिनेश भार्गव, आमीन खान, वृत्त उपनिरीक्षक हरेंद्र मावई, सतेंद्र सिंह मीणा, सुरेश पारासर और आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Read this: MP CG Weather Update : तूफान ‘मुरासु’ का असर, MP के 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट ; बस्तर में भारी वर्ष की संभावना !

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…