,

बढ़त के साथ घरेलू शेयर बाजार खुला

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुम्बई : घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुला। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीददारी से बाजार ऊपर आया है। सुबह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236.83 अंक करीब 0.31 फीसदी ऊपर आकर तेजी के साथ ही 76,138.24 पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 69.50 अंक तकरीबन 0.3 फीसदी के उछाल के साथ ही 23,026.75 पर खुला। आज दिग्गज कंपनियों टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी के तिमाही परिणामों और विदेशी निवेशकों के रुख से पता चलेगा कि बाजार किस ओर जा रहा है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व भी आज साल 2025 की पहली मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक भी शुरू हुई। इससे अनुमान है कि अमेरिकी फेड इस साल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज फाइनेंस, अदाणी पावर, अंबुजा सीमेंट्स, दीपक फर्टिलाइजर्स, इंडियन बैंक, जेके पेपर, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, ब्लू स्टार, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज, कारट्रेड टेक, शैले होटल्स, जिंदल स्टेनलेस, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, ओलेट्रा ग्रीनटेक, हिताची एनर्जी इंडिया, क्वेस कॉर्प, रेमंड, सैमी होटल्स, टीमलीज सर्विसेज और वोल्टास आज अपने दिसंबर तिमाही के परिणामों की घोषणा करेंगे। वहीं गत रात अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी की वजह से एशियाई बाजारों में तेजी रही। लूनर न्यू ईयर की छुट्टी के कारण कई एशियाई बाजार आज बंद है। जापान के निक्की 225 इंडेक्स में 0.62 फीसदी की बढ़त रही जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.39 फीसदी उछला। गत दिवस अमेरिकी शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुए। इसमें खासतौर पर तकनीकी शेयर पिछले सत्र की गिरावट से उबर गये। वहीं डाउ जोंस इंडेक्स 136.77 अंक बढ़कर 44,850.35 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 55.42 अंक चढ़कर 6,067.70 पर पहुंचा जबकि नैस्डैक इंडेक्स 391.75 अंक की तेजी के साथ 19,733.59 पर बंद हुआ। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में दो दिन से जारी गिरावट पर अंकुश लग गया। इसके साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

24 मार्च का दैनिक राशिफल: जानें क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की