,

Ghaziabad Crime News: जिम ट्रेनर के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमले की साजिश का आरोप, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Ghaziabad Crime News

BY: Yoganand Shrivastva

Ghaziabad Crime News वसुंधरा सेक्टर-1 के जागृति एन्क्लेव में पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रिया शर्मा और जिम ट्रेनर प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रिया ने जिम ट्रेनर के साथ मिलकर अपने पति शशांक कंथारिया को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। हमले में गंभीर रूप से घायल शशांक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सोते समय पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

Ghaziabad Crime News पुलिस के अनुसार, घटना 26 अक्टूबर की सुबह की है। आरोप है कि जिम ट्रेनर प्रताप सिंह चाकू लेकर शशांक के घर पहुंचा और बेडरूम में सो रहे उन पर कई वार किए। शशांक की चीख-पुकार सुनकर सोसायटी के सुरक्षा गार्ड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

2021 में हुई थी शशांक और प्रिया की शादी

Ghaziabad Crime News पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय शशांक कंथारिया वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित मकान नंबर 580 में अपनी पत्नी प्रिया शर्मा और साढ़े तीन साल की बेटी के साथ रहते हैं। शशांक और प्रिया दोनों दिल्ली स्थित पोस्टल अकाउंट ऑफिस में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत बताए गए हैं। दोनों की शादी वर्ष 2021 में हुई थी।

जिम में हुई पहचान, बढ़ती गई नजदीकी

Ghaziabad Crime News पुलिस के अनुसार, प्रिया पिछले सात से आठ महीने से वसुंधरा स्थित एक जिम में व्यायाम करने जाती थीं। इसी दौरान उनकी पहचान जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

पुलिस पूछताछ में प्रताप ने कथित तौर पर बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे। शशांक को उनके संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसी वजह से वह दिवाली के बाद फ्लैट बदलकर दूसरी जगह जाने की तैयारी कर रहे थे।

घर का गेट खुला छोड़कर निकलने का आरोप

Ghaziabad Crime News पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर को सुबह दौड़ने के दौरान दोनों ने कथित तौर पर हमले की योजना बनाई। आरोप है कि अगले दिन प्रिया अपनी कार लेकर घर से निकल गईं और फ्लैट का गेट खुला छोड़ दिया। इसके बाद प्रताप घर में दाखिल हुआ और सो रहे शशांक पर चाकू से हमला कर दिया।

यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा इलाज

हमले में शशांक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर इंदिरापुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों गिरफ्तार

घटना के बाद शशांक के भाई रितेश की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 61(2) और 333 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर 27 अक्टूबर को प्रिया शर्मा और प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।

Read this: Himanpura Illegal Mining: हिमनपुरा खनन खंड संख्या-4 में अवैध खनन के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…