BY: Yoganand Shrivastva
Chinese Girl Indian Dance चीन की 22 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर मीरा कौरवाकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में वह बीजिंग की एक यूनिवर्सिटी में साड़ी पहनकर विद्यार्थियों को भारतीय कला के बारे में बताती नजर आ रही हैं। मीरा ने इस अनुभव को भारत और चीन के बीच कला, भाषा और दोस्ती के जरिए जुड़ाव का खूबसूरत उदाहरण बताया है।
‘कला, भाषा और दोस्ती सीमाओं के पार जाती हैं’
Chinese Girl Indian Dance मीरा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें लगता है कि अब बदलाव आ गया है। चीनी भाषा सीख रहे भारतीय विद्यार्थियों के साथ बिताए समय को यादगार बताते हुए उन्होंने कहा कि कला, भाषा और दोस्ती सभी सीमाओं को पार कर जाती हैं। उन्होंने नए दोस्तों और खूबसूरत यादों के लिए आभार भी जताया।
क्लास के बाद फयुआन मंदिर पहुंचीं मीरा
Chinese Girl Indian Dance वीडियो के मुताबिक, यूनिवर्सिटी में कक्षा के बाद मीरा और अन्य विद्यार्थी बस से फयुआन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने चीनी बौद्ध संस्कृति का अनुभव किया। मंदिर के अंदर मीरा ने विद्यार्थियों को शास्त्रीय भारतीय नृत्य के कुछ स्टेप्स भी सिखाए।
इसके बाद समूह पोप लैंड घूमने गया। वहां मीरा ने अपने भारतीय दोस्तों के साथ स्काई ट्रेन का अनुभव लिया और योग के कुछ आसनों में तस्वीरें खिंचवाईं। अंत में सभी ने समूह तस्वीर ली और अपने-अपने घर लौट गए।
ऑनलाइन कक्षाओं से सीख रही हैं शास्त्रीय भारतीय नृत्य
Chinese Girl Indian Dance मीरा कुचिपुड़ी सीख रही हैं। उन्होंने एक अन्य वीडियो में बताया कि वह भारत आए बिना ऑनलाइन कक्षाओं की मदद से शास्त्रीय भारतीय नृत्य सीख रही हैं। उनके अनुसार, इस नृत्य शैली में लगन, अनुशासन और पवित्रता का विशेष महत्व है।
मीरा ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य उन्हें सुकून देता है और उन्हें यह कला लोगों को भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस कराने वाली लगती है। भारतीय कला के प्रति उनकी रुचि और चीन में विद्यार्थियों के साथ इसे साझा करने का अनुभव सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।


