,

Uttar Pradesh Connectivity Development: स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र से बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर: सीएम योगी

Uttar Pradesh Connectivity Development

Report: Vandna Rawat

Uttar Pradesh Connectivity Development उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से वर्ष 2017 के बाद सड़क, रेल, मेट्रो और हवाई संपर्क के क्षेत्र में हुए विस्तार का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बेहतर कनेक्टिविटी से प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है और नागरिकों के लिए नए अवसर खुले हैं।

2017 से पहले दयनीय थी स्थिति: मुख्यमंत्री

Uttar Pradesh Connectivity Development मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां कम नहीं करते, बल्कि सुविधा, समय की बचत और समृद्धि की नई संभावनाएं भी लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी।

10 एक्सप्रेसवे और 12 घरेलू हवाई अड्डों का किया उल्लेख

Uttar Pradesh Connectivity Development मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र के माध्यम से प्रदेश में बदलाव किया है। उनके अनुसार, वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में डेढ़ एक्सप्रेसवे थे, जबकि अब प्रदेश में 10 एक्सप्रेसवे संचालित हैं।

उन्होंने बताया कि पहले हवाई सेवाएं चुनिंदा शहरों तक सीमित थीं, लेकिन अब प्रदेश में 12 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के माध्यम से हवाई संपर्क का विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले प्रदेश के किसी शहर में मेट्रो सेवा नहीं थी, जबकि अब 7 शहरों में मेट्रो जनजीवन को नई गति दे रही है।

किसानों, युवाओं और उद्यमियों को मिल रहे नए अवसर

Uttar Pradesh Connectivity Development मुख्यमंत्री के मुताबिक, बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों की उपज को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है और उद्यमिता के लिए नए अवसर बन रहे हैं। युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार तक पहुंच आसान हो रही है, जबकि कामकाजी लोगों का समय बच रहा है।

उन्होंने कहा कि परिवहन सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है, जिससे स्थानीय परिवारों की आजीविका को मजबूती मिल रही है। विकास की यह गति गांवों से कस्बों और कस्बों से शहरों तक नागरिकों के जीवन में बदलाव ला रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में बढ़ती खुशहाली ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है।

Read this: Chambal River Rescue: मां से विवाद के बाद चंबल नदी में कूदा युवक, चंबल सफारी की टीम ने मोटर बोट से बचाई जान

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…