Bhopal : यात्री मात्र 30 सेकंड में प्राप्त कर सकेंगे टिकट, दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को भी मिलेगी ब्रेल लिपि की सुविधा
by: ajay nigam
Bhopal : भोपाल, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) द्वारा भोपाल एवं इंदौर मेट्रो के संचालित कॉरिडोर के स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) की शुरुआत 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार से की जा रही है। इस सुविधा के माध्यम से यात्री स्वयं टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इससे टिकट खरीदने की प्रक्रिया तेज, सरल और सुविधाजनक होगी।
टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से यात्री मात्र 30 सेकंड में टिकट प्राप्त कर सकेंगे। मशीन में दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि का प्रावधान भी किया गया है, जिससे मेट्रो सेवाओं को अधिक सुलभ एवं समावेशी बनाने में मदद मिलेगी।

Bhopal : TVM से टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया
भोपाल एवं इंदौर मेट्रो के सभी स्टेशनों पर दो-दो टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से यात्री स्वयं आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया निम्नानुसार है:
- Buy QR Ticket विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी यात्रा के लिए गंतव्य स्टेशन का चयन करें।
- चयनित गंतव्य के अनुसार स्क्रीन पर कुल किराया प्रदर्शित होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर QR कोड के माध्यम से भुगतान का विकल्प दिखाई देगा।
- अपने UPI ऐप से QR कोड स्कैन कर भुगतान करें।
- भुगतान सफल होने के बाद मशीन से अपना टिकट प्राप्त करें।
Bhopal : टिकट प्राप्त करने के लिए कई विकल्प उपलब्ध
भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट प्राप्त करने के विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। यात्री MPMRCL मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, स्टेशनों पर उपलब्ध टिकट काउंटरों तथा अब टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से भी टिकट प्राप्त किया जा सकेगा। डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था के अंतर्गत यात्री UPI, QR कोड एवं ई-वॉलेट जैसे कैशलेस भुगतान विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।
Bhopal : मेट्रो टिकट पर छूट का लाभ
मेट्रो यात्रियों को टिकट पर विशेष छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू प्रमोशनल डिस्काउंट व्यवस्था के अंतर्गत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट, रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30 प्रतिशत तथा ग्रुप टिकट पर कुल 35 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है। ग्रुप टिकट की सुविधा को भी सरल बनाया गया है, जिसके तहत अब केवल दो यात्री मिलकर ग्रुप टिकट का लाभ ले सकते हैं।
सिंगल जर्नी टिकट (SJT): 25% अतिरिक्त छूट।
रिटर्न जर्नी टिकट (RJT): कुल 30% छूट।
ग्रुप टिकट (GT): कुल 35% छूट।
ग्रुप टिकट की सुविधा: न्यूनतम 2 यात्री।
ई-वॉलेट रिचार्ज बोनस: रिचार्ज राशि के अनुसार 8% से 15% तक बोनस ।
छूट की वैधता: 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक।
नोट: ₹20 के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25% प्रमोशनल छूट लागू नहीं है।
ये भी जानिए : DA Hike : सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता हुआ 63%


