Report: Vijay
Guna SP Office Poison Incident गुना के कैंट थाना क्षेत्र के विलास गांव में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोग रात करीब एक बजे उनके घर में घुस आए। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और घर में खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की गई। परिवार का दावा है कि आरोपी मक्का बेचकर रखे गए 2 लाख 40 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गए। आरोप है कि आरोपी तड़के करीब चार बजे तक हंगामा करते रहे और पुलिस को बुलाने की चुनौती देते रहे।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का परिवार का दावा
Guna SP Office Poison Incident पीड़ित परिवार के भानू यादव और अन्य सदस्यों के मुताबिक, घटना के बाद परिवार का बड़ा बेटा मुकेश यादव शिकायत लेकर कैंट थाने पहुंचा था। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि जमीन को लेकर पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है। इस दौरान मोटर, पाइप, भैंस और फसल चोरी होने की घटनाएं भी हुई हैं। परिवार ने इन घटनाओं को पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया है।
एसपी कार्यालय में शिकायत के दौरान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
Guna SP Office Poison Incident मंगलवार को पीड़ित परिवार अपनी मां राधा बाई के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत देने पहुंचा था। इसी दौरान मुकेश यादव ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे संभाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी होने की जानकारी दी गई। परिवार ने इस कदम के पीछे सुनवाई नहीं होने और न्याय न मिलने की हताशा को वजह बताया है।
एसपी ने पुराने विवाद की जांच की बात कही
Guna SP Office Poison Incident गुना की पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि जनसुनवाई में एक आवेदन आया था, जिसमें आवेदक की गाड़ी तोड़े जाने की शिकायत की गई थी। पुलिस जांच में दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद सामने आया। एसपी के अनुसार, आवेदक पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी भी रह चुका है और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान आवेदक ने जहरीला पदार्थ खाने का प्रयास किया था, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Read this: तीन बार के पैरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट Neeraj Yadav की मौत, जहर खाने की बात आई सामने


