,

दिल्ली में फिर लौटेगी ठंड, होगी बारिश

- Advertisement -
Ad imageAd image

देश की राजधानी में फिर से ठंड दस्तक देगी। मौसम विभाग ने का कहना है कि इस हफ्ते बारिश की संभावना है, जिसके चलते ठंड फिर से एक बार लौटेगी। बता दें कि वर्तमान में दिन का तापमान अनुमान से ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।

दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में लगातार इजाफा दिख रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि, ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, इस हफ्ते बारिश की संभावना है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह के समय हल्का कोहरा और स्मॉग की संभावना है जबकि दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। वहीं हवाओं की गति दिन के समय महज पांच किमी प्रति घंटे तक रहेगी। वहीं आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 से 31 जनवरी तक बादल के साथ मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। जबकि कल हवा की गति दोपहर के समय 10 से 15 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री सेल्यसिय के आस पास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक एक फरवरी को आंशिक बादल रहेंगे। एक दो स्पैल में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। जबकि दो फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा। इस दिन अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 41 से 91 प्रतिशत तक रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार की सुबह छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

सीएम मोहन यादव जापान पहुंचे, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत….यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की