,

CM Hemant Soren : मातृशोक के बीच भी जनसेवा में लगे हुए हैं सीएम सोरेन, नेमरा में लोगों की समस्याएं सुनीं

CM Hemant Soren public-grievances

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी

CM Hemant Soren : नेमरा, रामगढ़। मां के निधन से गहरे दुख के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव नेमरा में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, व्यक्तिगत शोक के इस कठिन समय में भी हेमंत सोरेन ने आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नेमरा में दिनभर उनसे मिलने आने वाले लोगों का सिलसिला जारी रहा।

CM Hemant Soren : सांसदों और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव में सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद नलिन सोरेन, विधायक सरयू राय, विधायक अनंत प्रताप देव और विधायक अमित महतो ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

CM Hemant Soren : जशपुर राजपरिवार ने भी जताया शोक

छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने भी नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में महाराजा एवं पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, महारानी अमृता सिंह जूदेव, युवराज यश प्रताप जूदेव और राजकुमार आर्य प्रताप जूदेव शामिल रहे।

राजपरिवार के सदस्यों ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

CM Hemant Soren : नेमरा में जारी रहा मुलाकातों का सिलसिला

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मातृशोक के बीच जनसुनवाई और समस्या समाधान के लिए दिए गए निर्देशों को मुख्यमंत्री की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी जानिए : UP Election 2027 की तैयारी, दल-बदल का दौर जारी, दल बदला, क्या मतदाताओं का मिजाज बदलेगा ?