,

UP International Trade Show: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अमरोहा के हुनर की धूम, ढोलक से हैंडलूम तक दिखेगी स्थानीय पहचान

UP International Trade Show

UP International Trade Show अमरोहा के पारंपरिक शिल्प, हथकरघा और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए बड़ा मंच मिलने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आयोजन होगा। इसमें अमरोहा की छह प्रमुख इकाइयां और उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। रूस, सिंगापुर, वियतनाम, ऑस्ट्रिया और जापान पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होंगे।

UP International Trade Show आयोजन में अमरोहा के जीआई टैग वाले पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ओडीओपी के तहत मशहूर सेव, वुडन हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम और कंबलों को प्रदर्शित किया जाएगा। करीब 1.5 लाख बी2बी खरीदारों और 4.5 लाख से अधिक बी2सी आगंतुकों के बीच होने वाले इस आयोजन से स्थानीय उद्यमियों को विदेशी खरीदारों और बड़े कारोबारी समूहों से सीधे संपर्क का अवसर मिलेगा।

हॉल नंबर 11 में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप

UP International Trade Show अमरोहा के पारंपरिक संगीत वाद्य यंत्र जिले की पहचान रहे हैं और ढोलक को जीआई टैग भी प्राप्त है। ट्रेड शो के हॉल नंबर 11 में जीआई टैग श्रेणी के तहत ‘मैसर्स आर्टीजन वेलफेयर सोसाइटी’ का स्टॉल लगाया जाएगा। यहां आम और शीशम की लकड़ी से तैयार हस्तनिर्मित ढोलक की अलग-अलग रेंज प्रदर्शित की जाएगी।

देश-विदेश से आने वाले खरीदारों और प्रतिनिधियों के सामने अमरोहा के इस पारंपरिक हुनर को पेश करने से स्थानीय वाद्य यंत्र निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए कारोबारी संपर्क और निर्यात ऑर्डर मिलने की संभावना बनेगी।

वहीं हॉल नंबर 16 में ओडीओपी योजना के तहत अमरोहा का प्रसिद्ध नमकीन सेव भी प्रदर्शित किया जाएगा। ‘मैसर्स फैमस स्वीट्स सेन्टर’ के प्रोपराइटर सारो फैजल के स्टॉल पर बेसन और विशेष मसालों से तैयार पारंपरिक सेव आगंतुकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे स्थानीय नमकीन उत्पाद को बड़े खुदरा बाजार और ई-कॉमर्स नेटवर्क तक पहुंच बनाने का अवसर मिल सकता है।

हैंडलूम से वुडन क्राफ्ट और कंबलों तक दिखेगी अमरोहा की पहचान

UP International Trade Show अमरोहा के अन्य उत्पाद भी ट्रेड शो में अलग-अलग हॉल में प्रदर्शित किए जाएंगे। ओडीओपी के टेक्सटाइल सेक्टर के तहत हॉल नंबर 09 में उद्यमी गुलफाम अहमद कॉटन की बेडशीट, दरी और चादरें प्रदर्शित करेंगे।

एमएसएमई श्रेणी के हॉल नंबर 10 में ‘मैसर्स अनीस हैंडलूम एंड रेडीमेड गारमेंट्स’ के प्रोपराइटर अनीस अहमद के स्टॉल पर बेडशीट, दरी और अन्य हैंडलूम उत्पादों के साथ रेडीमेड कपड़े भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

हॉल नंबर 14 में ‘मैसर्स एमजीए डिजाइन’ की ओर से नक्काशीदार लकड़ी से तैयार हैंडीक्राफ्ट उत्पाद सजाए जाएंगे। वहीं सर्दी के मौसम को देखते हुए हॉल नंबर 15 में ‘मैसर्स प्रकाश वुलेन’ की ओर से कंबलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस तरह छह अलग-अलग प्रमुख इकाइयों के उत्पादों के जरिए अमरोहा की पारंपरिक कला और स्थानीय उद्योगों को वैश्विक मंच पर पेश किया जाएगा।

विदेशी खरीदारों से सीधे संपर्क, निर्यात और रोजगार के नए अवसर

UP International Trade Show करीब 1.10 लाख वर्ग मीटर में आयोजित होने वाले इस व्यापार मेले में अमरोहा के उद्यमियों को कॉरपोरेट कंपनियों, निर्यातकों और विदेशी खरीदारों के साथ सीधे बी2बी बैठकें करने का अवसर मिलेगा। इससे छोटे कारीगरों और स्थानीय कारोबारियों को बिचौलियों से अलग सीधे बड़े बाजारों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

वाद्य यंत्र और लकड़ी के हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को थोक कारोबार के अवसर मिलने के साथ हैंडलूम और नमकीन उद्योग में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन नीति 2025-30 और मार्केटिंग डेवलपमेंट असिस्टेंस स्कीम के माध्यम से जिले के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में सहायता मिलने की बात कही गई है।

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, अमरोहा के उपायुक्त उद्योग अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो पारंपरिक दस्तकारों और नए उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का अवसर देगा। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, नवोन्मेषकों और भावी उद्यमियों से आयोजन में पहुंचकर नए कारोबारी संपर्क और बाजार की संभावनाओं को समझने की अपील की।

Read this: MP: शिक्षकों के वेतनमान और सेवा लाभ को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पुराने नियमों के आधार पर लाभ देने के निर्देश

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…