,

Dumka PM Awas Yojana के नाम पर 26 लाभुकों से अवैध राशि वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग

Dumka PM Awas Yojana 26-beneficiaries-allegation

रिपोर्टर- आगस्टीन हेम्बरम

Dumka PM Awas Yojana दुमका। जिले के काठीकुंड प्रखंड की बड़तल्ला पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के 26 लाभुकों से मकान निर्माण के नाम पर कथित तौर पर अवैध राशि लेने और आवास निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर लाभुकों और ग्रामीणों ने जोड़ाआम गांव में बैठक कर आगे की कार्रवाई की रणनीति बनाई।

ग्रामीणों के अनुसार, बड़तल्ला पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति फरीद अंसारी पर लाभुकों से आवास निर्माण के नाम पर राशि लेने और निर्माण कार्य लंबित रखने का आरोप है। लाभुकों का कहना है कि इस संबंध में वे 18 सितंबर को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे।

Dumka PM Awas Yojana वर्षों से अधूरे पड़े हैं कई आवास

बैठक में कन्हैयाडीह, जोड़ाआम, तेतुलमाट, छोटा तेतुलमाट और खिलौड़ी गांव के लाभुक एवं ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्षों से अधूरे पड़े मकानों को लेकर चर्चा की गई।

Dumka PM Awas Yojana

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ आवासों का निर्माण केवल नींव तक हुआ है, जबकि कई मकानों में सिर्फ दीवारें खड़ी की गई हैं। कुछ घरों में अब तक दरवाजे तक नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ आवास सरकारी पोर्टल पर पूर्ण दिखाए जा रहे हैं, जबकि मौके पर निर्माण अधूरा है।

Dumka PM Awas Yojana लाभुकों की इच्छा के विरुद्ध निर्माण कराने का आरोप

लाभुकों ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में ठेकेदार द्वारा उनकी इच्छा के विरुद्ध आवास निर्माण कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि लाभुकों को यह भी धमकी दी गई कि यदि वे स्वयं अपना मकान बनवाएंगे तो उनकी राशि रोक दी जाएगी या भुगतान लंबित कर दिया जाएगा।

Dumka PM Awas Yojana लाभुकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आवासों की जमीनी स्थिति और सरकारी रिकॉर्ड की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के मुताबिक, प्रभावित लाभुकों में सीमा देवी, संगीता देवी, फुलमुनी महारानी, पृथ्वी देहरी, सोनातन देहरी, रासमुनी महारानी, लक्ष्मी देवी, श्यामलाल देहरी समेत अन्य लोग शामिल हैं। मामले में लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।

ये भी जानिए : Gold Silver Price 17 Sep 2026 : फेड के फैसले का असर, सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट

Patel Nursing Training Center: ₹20 हजार में नर्सिंग कोर्स का दावा, मान्यता को लेकर उठे सवाल

Patel Nursing Training Center: छिंदवाड़ा में नर्सिंग प्रशिक्षण को लेकर संचालित बताए

Patel Nursing Training Center: ₹20 हजार में नर्सिंग कोर्स का दावा, मान्यता को लेकर उठे सवाल

Patel Nursing Training Center: छिंदवाड़ा में नर्सिंग प्रशिक्षण को लेकर संचालित बताए

Kanker Bus Accident: तेज रफ्तार बस ने राजमिस्त्री की ली जान, विरोध में चक्का जाम

Kanker Bus Accident: कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में तेज रफ्तार बस

Gariaband Encroachment Action: 166 आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई, 40 गिरफ्तार; 106 हेक्टेयर कोर क्षेत्र मुक्त

Gariaband Encroachment Action: गरियाबंद जिले में रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ

Lightning Strike in Marwahi: जंगल में गिरी बिजली, 7 गाय समेत 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत

Lightning Strike in Marwahi: मरवाही क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के बीच

Cleanliness Campaign : पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में वृहद सफाई अभियान, सुरेश खन्ना ने की शुरुआत

रिपोर्ट- राशिद सिद्दीकी Cleanliness Campaign : लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें

PM Modi Birthday पर लखनऊ बीजेपी कार्यालय में दोहरा जश्न, विश्वकर्मा पूजा पर हुआ गुलगुला वितरण

रिपोर्ट- राशिद सिद्दीकी PM Modi Birthday लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 19 सितंबर से छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. उज्जैन में आज दीपोत्सव,

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव