रिपोर्ट- राशिद सिद्दीकी
PM Modi Birthday लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर दोहरे उत्सव का माहौल देखने को मिला। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से विशेष पूजा-अर्चना के बाद गुलगुला वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस आयोजन की घोषणा भाजपा की ओर से पहले ही की गई थी।
PM Modi Birthday पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ बीजेपी कार्यालय में गुलगुला वितरण
PM Modi Birthday कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया। गुलगुला वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह नजर आया।

PM Modi Birthday इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मिठाई का वितरण किया।
PM Modi Birthday कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को राशन और आवास जैसी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने धारा 370 में बदलाव और तीन तलाक के खिलाफ कानून को भी प्रमुख फैसलों में शामिल बताया।
वहीं, उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान में सेवा, सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
ये भी जानिए : CM Yogi Gorakhpur Statement: गोरखपुर में सीएम योगी बोले- इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधाओं में आया बड़ा बदलाव


