,

Bhopal: CM डॉ. यादव ने दी भगवान विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन की बधाई, कहा- प्रधानमंत्री की नीतियों की वजह से शक्ति के साथ खड़ा भारत

bhopal-cm-dr-mohan-yadav-birthday-wishes-to-pm-modi/

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को विशेष बताया। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की वजह से ही भारत आज नई ऊर्जा और शक्ति के साथ दुनिया के सामने खड़ा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दीपक जलाएंगे। उनके नेतृत्व में 50 लाख लोगों की फ्री रजिस्ट्री भी होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेरी ओर से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा ने अपनी सृजनशीलता और कौशल से सृष्टि के निर्माण को सुंदर स्वरूप प्रदान किया। आज का दिन इसलिए भी विशेष है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज भारत जिस सामर्थ्य और गौरव के साथ विश्व पटल पर खड़ा है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है।

Bhopal: विश्वास से भारत की ओर देख रही दुनिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपनी साढ़े बारह वर्षों की यात्रा में उन्होंने भारत की प्रतिभा, सामर्थ्य और शक्ति को हर क्षेत्र में विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया है। आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद और विश्वास से देख रही है। मैं भगवान महाकाल और भगवान विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी कर्मठता और सृजनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

Bhopal: हर घर में जलाएं दीप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश-प्रदेश के हर घर में दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया गया है। आज हम भी राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। इसी क्रम में इंदौर से प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के लिए निःशुल्क मकान की रजिस्ट्री कराने के अभियान का शुभारंभ करेंगे और शाम को उज्जैन में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

read also: Seva Sankalp Abhiyan: PM मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से अभियान की शुरुआत, 50 लाख से ज्यादा पट्टेदारों को मिलेगी रजिस्ट्री

TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक से राहुल गांधी नाराज, EC पर लगाए गंभीर आरोप

TMC: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

Asian Games में भारत की शानदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Asian Games: एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन

Moody’s ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, FY27 में 7% GDP ग्रोथ की उम्मीद

BY: Yoganand Shrivastva Moody’s वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव और मध्य

Child Passport Rules: बच्चों के पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, अब 5 साल होगी वैधता

BY: Yoganand Shrivastva Child Passport Rules पासपोर्ट से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण