,

Hanuman Ansh Movie Screening: आशा सिंह की पहल: 30 बच्चों और उनके परिवारों के लिए दिखाई गई प्रेरणादायक फिल्म ‘हनुमान अंश’

Hanuman Ansh Movie Screening

Report: Prem Shrivastva

Hanuman Ansh Movie Screening आदित्यपुर में समाज सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की चेयरपर्सन आशा सिंह और इंदरजीत प्रधान ने समाज के वंचित वर्ग के 30 बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए कॉन्प्लेक्स सिनेमा में विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों और उनके परिवारों को चर्चित आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई गई।

बच्चों को संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने की पहल

Hanuman Ansh Movie Screening इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि के प्रति रुचि विकसित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और उनके परिवारों को एक साथ प्रेरणादायक समय बिताने का अवसर भी मिला। फिल्म प्रदर्शन के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और अभिभावकों ने भी इस प्रयास की सराहना की।

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है फिल्म

Hanuman Ansh Movie Screening ‘हनुमान अंश’ महान संत नीम करोली बाबा के प्रारंभिक जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म है। सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपने संदेश और कहानी के दम पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म देखने के बाद कई बच्चे और उनके परिजन भावुक नजर आए तथा उन्होंने फिल्म के संदेश को प्रेरणादायक बताया।

जलपान और हनुमान चालीसा का भी हुआ वितरण

Hanuman Ansh Movie Screening कार्यक्रम के दौरान कॉन्प्लेक्स सिनेमा के दीपक कुमार चौधरी की ओर से बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही बच्चों को हनुमान चालीसा भी भेंट की गई। आशा सिंह ने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संतों के आदर्शों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सांस्कृतिक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर आशा सिंह, दीपक कुमार चौधरी, आरफीन अशरफ, रीता मुखी, रामानुज पांडे, सतीश पांडे, रीमा पांडे, आरब सागर, बसंत दास, सतविंदर सिंह और सुबोध गोराई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read this: Bhikangaon Farmers Protest: चार गुना मुआवजा और हर खेत तक पानी की मांग, 500 ट्रैक्टरों के साथ किसानों का प्रदर्शन

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दिया 295 रन का टारगेट, रेनशॉ का शतक

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे

CM Yogi Adityanath: बुलंदशहर पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

संवाददाता: सुरेश भाटी CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sanjukta Parashar: CRPF में पहली महिला IG बनीं संजुक्ता पाराशर, CoBRA की कमान संभालेंगी

Sanjukta Parashar को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF में इंस्पेक्टर जनरल

Service Sankalp Campaign: 17 सितंबर से छिंदवाड़ा में गूंजेगा ‘सेवा का संकल्प’

जिला ब्यूरो चीफ राकेश Service Sankalp Campaign के तहत भारतीय जनता पार्टी

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की