,

Gold-Silver Price 15 Sep 2026 : सोना सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; जानें आज का ताजा रेट

Gold-Silver Price 15 Sep 2026

by:vijay yadav

Gold-Silver Price 15 Sep 2026 : सोना खरीदने वालों के लिए मंगलवार, 15 सितंबर का दिन राहत लेकर आया है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में अगर आप शादी, त्योहार या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज के ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है।

Gold-Silver Price 15 Sep 2026 : 500 रुपये सस्ता हुआ सोना

सर्राफा बाजार में मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 500 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,55,400 रुपये पर पहुंच गई। इससे पहले 14 सितंबर को सोना 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

Gold-Silver Price 15 Sep 2026

सोने की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में बने दबाव के बीच देखने को मिली है। कच्चे तेल के दाम में तेजी और डॉलर की मजबूती का असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। इसके साथ ही वैश्विक बाजार में हुई बिकवाली से भी सोने की कीमत कमजोर हुई।

Gold-Silver Price 15 Sep 2026 : चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

सोने के उलट चांदी की कीमत मंगलवार को स्थिर रही। देशभर के बाजार में चांदी 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है। यानी सोमवार की तुलना में चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ।

त्योहारों और आगामी शादी के सीजन को देखते हुए चांदी की कीमत पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। दिवाली के दौरान चांदी के सिक्कों, बर्तनों और आभूषणों की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद रहती है।

Gold-Silver Price 15 Sep 2026 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

वैश्विक बाजार में भी मंगलवार को सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिला। हाजिर सोने की कीमत करीब 57.22 डॉलर यानी 1.3 प्रतिशत गिरकर 4,291.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, चांदी में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव करीब 62.82 डॉलर प्रति औंस रहा।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से महंगाई को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसका असर निवेशकों की धारणा पर पड़ रहा है और कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Gold-Silver Price 15 Sep 2026 : खरीदारी से पहले क्या देखें?

सोने-चांदी के भाव लगातार बदलते रहते हैं। ऐसे में आभूषण खरीदते समय केवल प्रति 10 ग्राम या प्रति किलो कीमत ही नहीं, बल्कि मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य शुल्क को जोड़कर अंतिम कीमत की जानकारी जरूर लें।

ये भी जानिए : Hot Tea Coffee Cancer Risk : गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, 3 गुना तक बढ़ सकता है एसोफैगस कैंसर का खतरा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना