,

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

Bahraich News

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू

Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 107 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 26 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।

CEIR पोर्टल और तकनीकी मदद से हुई बरामदगी

Bahraich News पुलिस के मुताबिक, ये सभी मोबाइल फोन जिले के अलग-अलग इलाकों से गुम हुए थे। इनके संबंध में लोगों ने CEIR पोर्टल और स्थानीय थानों में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सर्विलांस टीम ने तकनीकी माध्यमों और लगातार ट्रैकिंग के जरिए मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया और उन्हें बरामद किया।

पुलिस लाइन में मालिकों को लौटाए गए मोबाइल

Bahraich News बरामद 107 मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए बहराइच शहर स्थित पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस ने सभी मोबाइल उनके मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक ने Sanchar Saathi ऐप की दी सलाह

Bahraich News इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन में Sanchar Saathi ऐप जरूर इंस्टॉल करें। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में इस ऐप के माध्यम से फोन की जानकारी दर्ज कराने और उसकी रिकवरी में मदद मिल सकती है। पुलिस ने लोगों से मोबाइल खोने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की भी अपील की।

Read this: Honey Trap Case: बस्ती हनी ट्रैप कांड का सनसनीखेज खुलासा, ब्लैकमेलिंग के दबाव में थानाध्यक्ष ने दी जान; 3 आरोपी गिरफ्तार

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन